ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

रजनीकांत की फिल्म कुली में पूजा हेगड़े की एंट्री हुई

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 27, 2025

सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म है 'कुली'। लोकेश कनगराज इसका निर्देशन कर रहे हैं। अब इसकी स्टारकास्ट में एक चर्चित साउथ अभिनेत्रीका नाम जुड़ गया है। वह अभिनेत्री हैं पूजा हेगड़े। फिल्म 'कुली' में पूजा हेगड़े की एंट्री की जानकारी मेकर्स ने दी है।

इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभालने के साथ-साथ लोकेश कनगराज ने फिल्म की कहानी भी लिखी है। इस फिल्म में नागार्जुन, सत्यराज, श्रुतिहासन और सौबिन शाहिर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। अब 'कुली' में अभिनेत्री पूजा हेगड़े की एंट्री हो गई है। मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए टीम मेंपूजा हेगड़े का स्वागत किया है। साथ में लिखा है, 'हां, आपने सही अनुमान लगाया। 'कुली' के सेट से पूजा हेगड़े।'

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी नजर आएंगे। फिल्म में उनका कैमियोहोने की खबर है। इससे पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान या रणवीर सिंह 'कुली' में एक खास भूमिका निभाएंगे, लेकिन ऐसी खबरें अफवाह हीसाबित हुईं। फिल्म 'कुली' इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

'कुली' में पूजा हेगड़े की एंट्री पर यूजर्स खुशी जता रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की काफी उम्मीदे हैं। पूजा हेगड़े के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हेंइस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'देवा' में देखा गया। इस फिल्म में उनकी जोड़ी शाहिद कपूर के साथ जमी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यहफिल्म फ्लॉप साबित हुई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.