ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

नयनतारा ने धनुष को ओपन लेटर लिखा कर करारा जवाब दिया

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 16, 2024

नयनतारा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काफी अच्छे किरदार निभाए है, दर्शकों के बीच उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। दर्शक उनकी जिंदगी कोऔर भी करीब से जान सके, इसके लिए नयनतारा अपनी एक डॉक्यूमेंट्री लेकर भी आ रही हैं। यह डॉक्यूमेंट्री 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर दिखाईजाएगी। इसमें नयनतारा की जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया जाएगा, साथ ही उनके संघर्ष की झलक भी इसमें मिलेगी। वह अपनी इसडॉक्यूमेंट्री को लेकर काफी खुश हैं, लेकिन अब उनकी इस खुशी पर अभिनेता धनुष ने पानी फेर दिया है। असल में उन्होंने नयनतारा की इस डॉक्यूमेंट्रीमें अपनी फिल्म के एक सीन को इस्तेमाल करने पर कॉपीराइट का केस डाल दिया है।

नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में उनके जीवन के कई किस्सों को शेयर किया गया है। इसमें उनके पुराने रिश्तों पर भी बात हुई है। लेकिन अब उनकी यहडॉक्यूमेंट्री मुश्किल में पड़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, दक्षिण भारतीय फिल्मों के नामी अभिनेता धनुष ने नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री पर केस करदिया है। उनका कहना है कि डॉक्यूमेंट्री में उनकी एक फिल्म 'नानुम राउडी धान' के कुछ दृश्यों का इस्तेमाल हुआ है। जैसे ही इस बात का पतानयनतारा को चला तो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए धनुष की आलोचना की। साथ ही उन्होंने कहा कि धनुष के व्यवहार के कारण वह काफी दुखीहैं।

कॉपीराइट केस के बाद नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ओपन लेटर धनुष को लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि वह एक सेल्फ मेडअभिनेत्री हैं और बिना किसी सपोर्ट के आगे बढ़ी हैं। साथ ही लेटर में वह यह भी बताती हैं कि धनुष से उन्होंने अनुमति मांगने के लिए बहुत कोशिशकी। नयनतारा ओपन लेटर में लिखती हैं, 'मेरी इस डॉक्यूमेंट्री का इंतजार फैंस और मेरे शुभचिंतक कर रहे हैं। यह डॉक्यूमेंट्री कई लोगों के प्रयासों कापरिणाम है। दो साल तक हम आपकी अनुमति का इंतजार करते रहे, आपसे एनओसी मांगते रहे, लेकिन आपने 'नानुम राउडी धान' के कुछ दृश्य, गानेऔर यहां तक की फोटोग्राफ तक इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी। आखिर में हमने हार मान ली और मौजूदा वर्जन के साथ डॉक्यूमेंट्री को रिलीजकरने का निर्णय लिया। मुझे दुख है कि इस डॉक्यूमेंट्री में मेरी सबसे खास फिल्म शामिल नहीं हो सकी।'

'नानुम राउडी धान' के निर्माता धनुष थे, उनकी इस फिल्म में नयनतारा ने विजय सेतुपति के अपोजिट काम किया था। 2015 में रिलीज हुई यहफिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म रही। दर्शकों को नयनतारा और विजय का काम फिल्म में खूब पसंद आया।
डॉक्यूमेंट्री में पुराने रिश्तों पर भी बात होगी

नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री जरूर अभी मुश्किल में फंस गई है, लेकिन दर्शकों को अभी भी इसे देखने का इंतजार है। दरअसल, इसमें उनकी फिल्मों औरपरिवार के बारे में बात होगी। साथ ही पुराने रिश्तों के बारे में भी बताया जाएगा। पिछले दिनों सुनने में आया था कि इस डॉक्यूमेंट्री में नागार्जुन औरउनके पुराने रिश्ते पर भी चर्चा होगी। अपनी डॉक्यूमेंट्री के बारे में नयनतारा ने भी कहा है कि यह डॉक्यूमेंट्री फैंस के लिए उनकी तरफ से एक उपहार है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.