ताजा खबर
'नेहरू ने जानबूझकर मां दुर्गा के श्लोक हटाये', वंदे मातरम को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना   ||    लूव्र म्यूजियम के सर्विलांस सिस्टम का पासवर्ड निकला इतना कमजोर, 850 करोड़ की चोरी में खुलासा   ||    भारत-पाक के बीच सीजफायर पर ट्रंप का नया दावा, मारे गिराए गए विमानों पर क्या कहा?   ||    गर्लफ्रेंड से करनी थी शादी, बनाया मास्टरप्लान, पत्नी का ही बना लिया अश्लील वीडियो… बोला- 10 लाख दे त...   ||    बिहार चुनाव 2025: रिकॉर्ड वोटिंग का धमाका, नीतीश की सत्ता हिलेगी या तेजस्वी का खेल बिगड़ेगा?   ||    काम के प्रेशर से परेशान नर्स ने किया दिल दहलाने वाला काम, 10 मरीजों को सुलाया मौत की नींद   ||    व्हाइट हाउस में मची अफरा-तफरी, ट्रंप के ठीक पीछे खड़ा व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिरा; जानें फिर क्या ...   ||    ‘पायलटों को दोषी नहीं ठहरा सकते…’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पुन: जांच के लिए SC ने केंद्र-DGCA को दि...   ||    Exclusive: 100 करोड़ वाले DSP ऋषिकांत शुक्ला का पहला बयान, हिस्ट्रीशीटर मनोहर शुक्ला और सपा पर लगाए ...   ||    इस देश के पास नहीं है एक भी सोने की खदान, फ‍िर है दुनिया के चौथे सबसे बड़े स्वर्ण भंडार का माल‍िक   ||   

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्या इस दिन शादी करेंगे!

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 19, 2024

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्या के शादी की तारीख आ चुकी है। दोनों अगले महीने सात फेरे लेंगे। सोशलमीडिया पर शोभिता और नागा चैतन्या की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है।

खूबसूरत कलाकार 4 दिसंबर को एक-दूजे का हाथ थामेंगे और सात फेरे लेंगे। वायरल ऑफ व्हाइट कलर के कार्ड में शादी की तारीख स्पष्ट देखी जासकती है, जो कि रेड कलर से प्रिंट है। बता दें कि तेलुगू एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में सगाई की थी। दोनों ने हैदराबाद मेंअपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं।

चैतन्य के पिता और सुपरस्टार नागार्जुन ने बेटे और होने वाली बहू को बधाई दी और परिवार में स्वागत किया। तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी नेसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सगाई की खबर को कंफर्म करते हुए तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह अपने बेटे और बहू को गले लगाते हुएदिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में शोभिता नागा चैतन्या के कंधे पर सिर रखकर पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों की जोड़ी शानदार लगरही है। तस्वीरों में दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में हैं, जहां शोभिता ने पीच और पिंक कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं चैतन्या व्हाइट कुर्ता-पायजामा में दिख रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नागार्जुन ने एक्स पर लिखा था, “हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है…। हमें अपने परिवार में उनका स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हैप्पी कपल को बधाई! उनके लाइफटाइम लव और हैप्पीनेसकी कामना करता हूं। गॉड ब्लेस! अनंत प्यार की शुरुआत।”

नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से की थी। हालांकि, साल 2017 में की गई शादी ज्यादा नहींचली और उन्होंने साल 2021 में तलाक ले लिया। वहीं, शोभिता से नागा चैतन्य की मुलाकात सामंथा से तलाक के कुछ महीने बाद हुई थी। दोनों2022 में लंदन के एक रेस्तरां में लंच डेट पर साथ देखे गए थे। यहां से डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलनी शुरू हो गईं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.