ताजा खबर
ट्रंप का गोल्ड कार्ड लॉन्च, अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फायदा ही फायदा, क्या है यह नया वीजा प्रोग्राम...   ||    फिलिस्तीन पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा किए रद्द   ||    ट्रंप गोल्ड कार्ड और H-1B वीजा में क्या है अंतर? जानें दोनों कितने अलग और कैसे होगा फायदा   ||    ईरान को UN का बड़ा झटका, परमाणु कार्यक्रम पर प्रस्ताव को किसने दिया समर्थन और कौन रहा विरोधी?   ||    ITR Filing 2025: रिटर्न फाइल कर चुके हैं तो ये 8 गलतियां तो नहीं कीं, तुरंत आएगा नोटिस   ||    Army जवान को अपशब्द कहने वाली महिला से HDFC ने किया किनारा, माफी मांगने का वीडियो भी वायरल   ||    ईरान में फ्री रोजगार वीजा का आया है प्रस्ताव तो हो जाएं सावधान! MEA ने जारी की एडवाइजरी   ||    नेपाल यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की Advisory, दी ये सलाह   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, ‘समुद्र की समृद्धि’ प्रोजेक्ट क...   ||    ‘नई सरकार अति पर पहुंचती है, फिर औसत पर आ जाती है’, H1-बी वीजा पर अमेरिकी गर्वनर फिल मर्फी ने ट्रंप ...   ||   

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक नहीं रही

Photo Source :

Posted On:Monday, November 4, 2024

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हेलेना का निधन अमेरिका में हुआ। सोशल मीडिया परबॉलीवुड सेलेब्स अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हेलेना अपनी खूबसूरती के लिए जितनी जानी जाती थीं, उतना ही अपने अभिनय के लिए भी मशहूरथीं। अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म " मर्द " (1985) में ब्रिटिश रानी की भूमिका निभाने के लिए हेलेना को काफी प्रशंसा और लोकप्रियताभी मिली थी।

हेलेना मनमोहन देसाई की ब्लॉकबस्टर मसाला फिल्म 'मर्द' में एक ब्रिटिश रानी की भूमिका निभाई थी। उनका किरदार, लेडी हेलेन, पहले आजाद सिंह(दारा सिंह) और फिर उसके बेटे राजू/मर्द तांगेवाला (अमिताभ बच्चन) को बचाती है। फिल्म में अमिताभ का डायलॉग, "आज पता चला, सब गोरों कादिल काला नहीं होता मैडम" उस समय काफी मशहूर हुआ था।

इसके अलावा हेलेना और भी कई फिल्मों में नजर आईं, जिनमें 'आओ प्यार करें', 'दो गुलाब' और 'साथ साथ' जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, हेलेना का सफर बॉलीवुड में काफी लंबा नहीं रहा। खबरों की मानें तो अभिनेत्री सारिका से ब्रेकअप होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकातमॉडल-एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई थी। कहते हैं कि दोनों को पहली नजर में प्यार हुआ और उन्होंने शादी भी रचा ली।

उस समय मिथुन अपने करियर के शिखर पर थे और हेलेना उनकी पहली पत्नी थीं। हालांकि, शादी जल्द ही खत्म हो गई। शादी के चार महीने बादही हेलेना ने तलाक मांग लिया और मिथुन ने अभिनेत्री योगिता बाली से शादी कर ली।

अपने तलाक के बारे में बात करते हुए हेलेना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह इस शादी से खुश नहीं थीं। मिथुन के किए गए वादों ने उनका दिमागखराब कर दिया था। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं हुआ। हेलेना ने यह भी कहा था कि वह दोबारा कभी मिथुन के पास नहीं जाएंगी। बता दें किहेलेना वर्षों से न्यूयॉर्क में रह रही थीं और डेल्टा एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम कर रही थीं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.