ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

दंगे फिल्म से ले ले पंगे सांग रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 8, 2024

बेजॉय नांबियार की हिंदी-तमिल फिल्म 'दंगे' का पहला गाना 'ले ले पंगे' रिलीज हो गया है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे, एहान भट, निकिता दत्ता और टीजे भानु अहम रोल में नजर आएंगे। वहीं, तमिल में यही फिल्म 'पोर' शीर्षक से रिलीज होगी। इसमें अर्जुन दास, कालिदास जयराम, टीजे भानु और संचना नटराजन मुख्य भूमिका में हैं।

'ले ले पंगे' गाना सुनने और देखने, दोनों तरीके से काफी शानदार है। इसे देख कॉलेज के दौर की यादें ताजा हो जाएंगी। कॉलेज कैंपस, लाइब्रेरी, खेल का मैदान, चुनाव और भरपूर मस्ती इन सभी बातों की झलक गाने में नजर आई। संजीत हेगड़े, अनुराग कुलकर्णी और वर्षा एस कृष्णन ने इस गाने को गाया है। संजीत हेगड़े ने गानो को कंपोज भी किया है। वहीं इसके लिरिक्स कौसर मुनीर के हैं।

यह फिल्म सांस्कृतिक कॉलेज फेस्टिवल के दौरान दो दोस्तों के बीच हुए मुकाबले पर आधारित है। इसमें एक पक्ष का चुनाव करने की चुनौती है। हिंदी और तमिल दोनों वर्जन में फिल्म एक मार्च 2024 को रिलीज हो रही है।

फिल्म 'दंगे' को टी-सीरीज, बिजॉय नांबियार, प्रभु एंटनी और मधु अलेक्जेंडर मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं। दर्शक इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं, और अब पहले गाने ने यह उत्साह और बढ़ा दिया है।

Check Out The Song:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.