ताजा खबर
शाहिद कपूर ने शेयर किया ‘फर्जी 2’ का बीटीएस   ||    मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, अब ‘गजब रात’ के नाम से नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ होगी   ||    ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, पीली साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत; श्रीराम से...   ||    सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, बोले- ‘बाप बाप होता है’   ||    दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे की सौगात, भागलपुर होकर दिल्ली-अहमदाबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन...   ||    मुरैना में एक परिवार के 6 लोगों की हत्या का आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, गुरुग्राम के वेयरहाउस में छिपा...   ||    प्रोटीन खाने के बाद लंबे समय तक क्यों नहीं लगती भूख? जानिए कैसे यह वजन और बीमारियों को रोकने में है ...   ||    दिनभर की भागदौड़ के बाद अंधेरे में सुकून तलाशना: क्या है 'निक्टोफिलिया' (Nyctophilia)? जानिए मनोवैज्...   ||    एक जैसा BMI होने के बावजूद दो लोगों में डायबिटीज, दिल की बीमारी और फैटी लिवर का खतरा अलग क्यों? जानि...   ||    गूगल ने लॉन्च किया नया 'Fitbit Edge': रिप्लेसेबल बैटरी और हेल्थ सब्सक्रिप्शन पर दांव   ||   

कृति सेनन ने पूरी की ‘कॉकटेल 2’ की इटली शूटिंग, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और यादें

Photo Source :

Posted On:Friday, October 3, 2025

अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया परवायरल हो चुकी हैं और अब कृति ने फिल्म के इटली शेड्यूल के रैपअप की खुशी अपने फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शूटिंग कीआखिरी दिन की कुछ शानदार और दिल को छू लेने वाली तस्वीरें शेयर की हैं।

कृति ने पोस्ट में लिखा, “सियाओ माय बेलास! और बस इसी तरह हमने ‘कॉकटेल 2’ का सिसिलियन चैप्टर पूरा कर लिया। धूप, बारिश और एकखूबसूरत इंद्रधनुष के साथ अंत हुआ।” इस पोस्ट में उन्होंने शूटिंग के दौरान की टीम के साथ पलों को कैमरे में कैद करते हुए साझा किया है। पहलीतस्वीर में कृति पूरी टीम के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि एक और तस्वीर में वह 'इटली शेड्यूल रैपअप' वाला केक काटती दिख रही हैं। एकऔर खास तस्वीर में आसमान में इंद्रधनुष दिखाई दे रहा है, जो इस रैपअप को और भी यादगार बनाता है।

‘कॉकटेल 2’ में कृति सेनन के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की जोड़ी भी नजर आएगी। यह फिल्म 2012 में आई सैफ अलीखान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इस बार कहानी को एक नएरोमांटिक फ्लेवर और ताजगी के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है।

फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं और निर्माण कर रही है दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स। इटली की खूबसूरत वादियों में शूट हुई इसफिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। अब जब शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है, फैंस बेसब्री से ट्रेलर और रिलीज डेट का इंतज़ार कर रहे हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.