ताजा खबर
ट्रंप का गोल्ड कार्ड लॉन्च, अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फायदा ही फायदा, क्या है यह नया वीजा प्रोग्राम...   ||    फिलिस्तीन पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा किए रद्द   ||    ट्रंप गोल्ड कार्ड और H-1B वीजा में क्या है अंतर? जानें दोनों कितने अलग और कैसे होगा फायदा   ||    ईरान को UN का बड़ा झटका, परमाणु कार्यक्रम पर प्रस्ताव को किसने दिया समर्थन और कौन रहा विरोधी?   ||    ITR Filing 2025: रिटर्न फाइल कर चुके हैं तो ये 8 गलतियां तो नहीं कीं, तुरंत आएगा नोटिस   ||    Army जवान को अपशब्द कहने वाली महिला से HDFC ने किया किनारा, माफी मांगने का वीडियो भी वायरल   ||    ईरान में फ्री रोजगार वीजा का आया है प्रस्ताव तो हो जाएं सावधान! MEA ने जारी की एडवाइजरी   ||    नेपाल यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की Advisory, दी ये सलाह   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, ‘समुद्र की समृद्धि’ प्रोजेक्ट क...   ||    ‘नई सरकार अति पर पहुंचती है, फिर औसत पर आ जाती है’, H1-बी वीजा पर अमेरिकी गर्वनर फिल मर्फी ने ट्रंप ...   ||   

फिल्म 'खेल खेल में' का पहला गाना 'हौली हौली' हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Friday, July 26, 2024

अक्षय कुमार के सभी फैंस उन्हें कॉमेडी में देखने के लिए काफी उत्सुक है। उनकी आने वाली फिल्म 'खेल खेल में' जिसमे उनके साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, फरदीन खान , आदित्य सील और प्रज्ञा जयसवाल नजर आने वाले हैं, फिल्म कापहला गाना 'हौली हौली' रिलीज हो गया है और गाना सुनते ही आप डांस करने पर मजबूर हो जायेंगे।

अपने सोशल मीडिया पर अक्षय ने गाना शेयर करते हुए लिखा, "हौली हौली नच नी, ऐसी बीट जो आपको नाचने पर मजबूर करदेगी। #खेल खेल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी 15 अगस्त को। "

हौली हौली को गुरु रंधावा ने लिखा और इसका म्यूजिक भी उन्होंने ही कंपोज़ किया है। इसे रंधावा, हनी सिंह और नेहा कक्कड़ने गाया है। गाने के बीट काफी कैची है और यह पंजाबी नंबर जल्द ही हर पार्टी में फेमस होने वाला हैं।

गाने में आप देख सकते हैं फिल्म की पूरी स्टारकास्ट काफी मजे कर रही है। गाने की मस्ती देखकर ही ऑडियंस फिल्म को लेकरकाफी उत्साहित हो गयी है।

फिल्म 'खेल खेल में' की कहानी कुछ दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है जो एक डिनर पर मिलते हैं और यहाँ आकर वह एक दूसरे केसीक्रेट ओपन करते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, प्रज्ञा जयसवाल, तापसी पन्नू, एमी विर्क औरआदित्य सील हैं। मुदस्सर अजीज निर्देशित यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Song:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.