ताजा खबर
इंडिया क्यों आया था प्लेन क्रैश में जिंदा बचा इकलौता शख्स, क्या है रमेश विश्वास कुमार की कहानी?   ||    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के खिलाफ एक्शन, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला   ||    क्या आपको भी होती है सीने में जलन और गैस? एक्सपर्ट ने बताया कितनी खतरनाक है यह बीमारी, सोनिया गांधी ...   ||    Boeing 787-9: जर्मनी वापस क्यों लौट गई लुफ्थांसा की फ्लाइट, नहीं मिली हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन   ||    राजा रघुवंशी की हत्या में एक-दो नहीं शामिल हैं 10 से 15 लोग, ज्योतिष का बड़ा दावा   ||    Israel-Iran में फंसे 36000 भारतीय, जानें कैसी है उनकी हालत, सुरक्षा के लिए क्या किए गए इंतजाम?   ||    Iran-Israel War: जंग के बीच नेतन्याहू के दावे से मची खलबली, बोले ‘ट्रंप को मारना चाहता है ईरान’   ||    पेरू में जबरदस्त भूकंप से एक की मौत, कई इमारतें भी ध्वस्त; देररात लगे 6.1 की तीव्रता वाले झटके   ||    PM Modi Cyprus Visit: साइप्रस में दिखी भारत की ताकत, जानिए क्या बोले पीएम मोदी   ||    Iran-Israel War: ‘कई रातों से सो नहीं पाए हैं…’ बेसमेंट में फंसे भारतीय छात्र, लगाई मदद की गुहार   ||   

इंडियन 2 का हिस्सा बने एक्टर सिद्धार्त, जन्मदिन पर फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 17, 2024

एक्टर सिद्धार्थ सूर्यनारायण का आज जन्मदिन है, वह आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर इंडियन 2 के मेकर्स नेफिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया हैं. फिल्म 'इंडियन 2' 1996 में आई फिल्म 'इंडियन' का ही सीक्वल है।

'इंडियन 2' के मेकर्स लाइका प्रोडक्शन्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टर का फर्स्ट लुक शेयर कर उन्हेंजन्मदिन की बधाई दी है। फिल्म के इस पोस्टर को देखकर फैंस काफी सरप्राइज रह गए हैं। फिल्म मेकर्स ने पोस्टर शेयर करकेलिखा, ''टीम इंडियन 2 की तरफ से मल्टी टैलेंटेड एक्टर सिद्धार्थ को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप हमेशा अच्छे किरदारऔर भूमिकाएं निभाते रहो। आपकी सफलता में एक और नया साल जुड़ गया है।''

साउथ निर्देशक शंकर के निर्देशन में बनी साउथ सुपरस्टार कमल हासन स्टारर फिल्म 'इंडियन 2' में अब सिद्धार्थ भी नजर आएंगे।इस फिल्म में सिद्धार्थ चित्रा वरधनरंजन का किरदार निभाएंगे। फिल्म में कमल हासन एक सेनापति का किरदार निभाएंगे। फिल्ममें काजल अग्रवाल लीड रोल में नजर आएंगी। साथ ही रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी, नेदुमुदी वेनू, विवेक, कालिदास जयाराम, गुलशन ग्रोवर और कॉमेडी स्टार ब्रह्मानंदन समेत कई स्टार्स फिल्म का हिस्सा हैं।

यह फिल्म पूरी तरह से एक पॉलिटिकल और देश में भ्रष्टाचार पर बनी है, जोकि साल 1996 में आई फिल्म 'हिंदुस्तानी' का पार्ट2 है। पूरे 28 साल बाद शंकर फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। फिल्म 'इ़ंडियन 2' जून 2024 में रिलीज हो सकती है, क्योंकि अभी इसकी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.