ताजा खबर
इंडिया क्यों आया था प्लेन क्रैश में जिंदा बचा इकलौता शख्स, क्या है रमेश विश्वास कुमार की कहानी?   ||    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के खिलाफ एक्शन, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला   ||    क्या आपको भी होती है सीने में जलन और गैस? एक्सपर्ट ने बताया कितनी खतरनाक है यह बीमारी, सोनिया गांधी ...   ||    Boeing 787-9: जर्मनी वापस क्यों लौट गई लुफ्थांसा की फ्लाइट, नहीं मिली हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन   ||    राजा रघुवंशी की हत्या में एक-दो नहीं शामिल हैं 10 से 15 लोग, ज्योतिष का बड़ा दावा   ||    Israel-Iran में फंसे 36000 भारतीय, जानें कैसी है उनकी हालत, सुरक्षा के लिए क्या किए गए इंतजाम?   ||    Iran-Israel War: जंग के बीच नेतन्याहू के दावे से मची खलबली, बोले ‘ट्रंप को मारना चाहता है ईरान’   ||    पेरू में जबरदस्त भूकंप से एक की मौत, कई इमारतें भी ध्वस्त; देररात लगे 6.1 की तीव्रता वाले झटके   ||    PM Modi Cyprus Visit: साइप्रस में दिखी भारत की ताकत, जानिए क्या बोले पीएम मोदी   ||    Iran-Israel War: ‘कई रातों से सो नहीं पाए हैं…’ बेसमेंट में फंसे भारतीय छात्र, लगाई मदद की गुहार   ||   

डेढ़ बीघा ज़मीन जियो सिनेमा पर होगी

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 18, 2024

दमदार अदाकारी के मशहूर अभिनेता प्रतीक गांधी जल्द ही फैमिली ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम डेढ़ बीघा जमीन है। इसमेंउनके साथ खुशाली कुमार भी अहम किरदार में दिखेंगी। पर्दे पर प्रतीक को आखिरी बार फिल्म दो और दो प्यार में देखा गया था, आगामी फिल्म कोबड़े पर्दे को छोड़कर मेकर्स सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने जा रहे हैं।

हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की जानकारी शेयर की गई है।

जियो सिनेमा के ऑफिसियल हैंडल में पोस्टर रिलीज़ करते हुए लिखा, "जब बात बहन की हो, तब भाई हर हद पार कर जाएगा! डेढ़ बीघा ज़मीनजल्द ही आ रही है, विशेष रूप से JioCinema प्रीमियम पर।"

पुलकित के निर्देशन में बनी यह फिल्म 31 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, इसके लिए यूजर्स के पास प्रीमियम सब्सक्रिप्शनहोना अनिवार्य है।

इस फिल्म का निर्माण शैलेश आर सिंह, सुनील जैन और हितेश ठक्कर ने किया है। इस फिल्म में आम इंसान को अपने हक के लिए खास लड़ाई लड़ते दिखाने की मेकर्स ने कोशिश की है। इससे पहले पुलकित बोसः डेड ऑर अलाइव का निर्देशन कर चुके हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रतीक को पिछली बार दो और दो प्यार में इलियाना डिक्रूज और विद्या बालन के साथ देखा गया था। फिल्म को समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.