ताजा खबर
Bihar Election 2025: पहले चरण में दांव पर है बिहार के इन बड़े चेहरों की साख, जानें 10 VIP सीटों पर क...   ||    बिहार के 3 जिलों में मतदान का बहिष्कार, 10 में EVM खराब, दिव्यांगों को नहीं मिली सुविधा, 5 पॉइंट में...   ||    आलू दम, पनीर टिक्का और चाय... चुनाव जीतने के बाद मेयर जोहरान ममदानी ने लंच में क्या-क्या खाया?   ||    'साउथ अफ्रीका को G-20 में नहीं होना चाहिए...', ट्रंप ने जोहान्सबर्ग जाने से क्यों कर दिया इनकार?   ||    EXPLAINED: न्यूयॉर्क में ईसाई आबादी ने क्यों चुना मुस्लिम मेयर, ट्रंप की धमकी के बावजदू कैसे जीते जो...   ||    Typhoon Kalmaegi: तूफान कालमेगी से फिलिपींस में तबाही! 241 मौतों के बाद राष्ट्रपति ने आपातकाल किया घ...   ||    'जंगलराज वाले खुद को मानते थे शहंशाह', अररिया में प्रधानमंत्री मोदी ने लालू परिवार पर कसा तंज   ||    बिहार चुनाव वोटिंग LIVE: 11 बजे तक 18 जिलों में 27.65% वोटिंग, हिरासत में मंत्री के 4 समर्थक   ||    5 अनकैप्ड खिलाड़ी जिन पर इसबार बरसेगा आईपीएल में खूब पैसा! टीम रिटेन करने में नहीं करेगी गलती   ||    कंगाल पाकिस्तान की चमकी किस्मत, यहां मिला 'सोने का खजाना'; 56.34 लाख करोड़ रुपये हो सकती है वैल्यू   ||   

छोरी 2 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 3, 2025

डायरेक्टर विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नुसरत भरूचा और सोहा अली खान अहम भूमिका में हैं। इसमें लैंगिक भेदभाव को दिखायागया है। इसमें इमोशंस भी हैं और हॉरर भी।

ट्रेलर के शुरुआती दृश्य में एक महिला एक छोटी बच्ची को कहानी सुनाती है। कहती है, 'एक घंणा बड़ा राज्य था। उसका एक राजा था। एक दिनउसके घर पर छोरी का जन्म होया। राजा गुस्सा हो गया'। बच्ची पूछती है, 'गुस्सा क्यों?', 'क्योंकि राजा नै छोरा चाहिए था, छोरी तो कतई ना'। लड़कीहैरानी से पूछती है, 'फिर क्या हुआ?' बताया जाता है, 'राजा नै अपनी दासी तै बुलाया।' इसके आगे शुरू होती है फिल्म की झलक। घूंघट डाले सोहाअली खान नजर आती हैं। अपनी बच्ची पर खतरा मंडराता देख नुसरत भरूचा के चेहरे पर चिंता की लकीरें और घबराहट हैं। कहती हैं, 'मेरी बच्ची अभीबहुत छोटी है'। बच्ची को मार देने का हुक्म दिया जाता है और आग लगा दी जाती है।

आगे का ट्रेलर काफी डरावना है। कुआं है, डर है और प्रथा है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है 'खतरा बढ़ेगा, खौफ बढ़ेगा'। सवाल यह रह जाता हैकि क्या वह राजा अभी भी जिंदा है? मेकर्स का दावा है कि इस बार कहानी और ज्यादा खौफनाक है। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। ट्रेलर परयूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है।

बता दें कि यह फिल्म दरअसल, साल 2021 में आई हॉरर फिल्म 'छोरी' का ही सीक्वल है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। करीब चारसाल बाद अब सीक्वल 'छोरी 2' आ रहा है। यह फिल्म 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है।

Check Out The Trailer:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.