ताजा खबर
इंडिया क्यों आया था प्लेन क्रैश में जिंदा बचा इकलौता शख्स, क्या है रमेश विश्वास कुमार की कहानी?   ||    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के खिलाफ एक्शन, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला   ||    क्या आपको भी होती है सीने में जलन और गैस? एक्सपर्ट ने बताया कितनी खतरनाक है यह बीमारी, सोनिया गांधी ...   ||    Boeing 787-9: जर्मनी वापस क्यों लौट गई लुफ्थांसा की फ्लाइट, नहीं मिली हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन   ||    राजा रघुवंशी की हत्या में एक-दो नहीं शामिल हैं 10 से 15 लोग, ज्योतिष का बड़ा दावा   ||    Israel-Iran में फंसे 36000 भारतीय, जानें कैसी है उनकी हालत, सुरक्षा के लिए क्या किए गए इंतजाम?   ||    Iran-Israel War: जंग के बीच नेतन्याहू के दावे से मची खलबली, बोले ‘ट्रंप को मारना चाहता है ईरान’   ||    पेरू में जबरदस्त भूकंप से एक की मौत, कई इमारतें भी ध्वस्त; देररात लगे 6.1 की तीव्रता वाले झटके   ||    PM Modi Cyprus Visit: साइप्रस में दिखी भारत की ताकत, जानिए क्या बोले पीएम मोदी   ||    Iran-Israel War: ‘कई रातों से सो नहीं पाए हैं…’ बेसमेंट में फंसे भारतीय छात्र, लगाई मदद की गुहार   ||   

बीएमसी ने गौहर खान के बेटे की बर्थडे-पार्टी में किया हंगामा

Photo Source :

Posted On:Friday, May 10, 2024

टीवी अभिनेत्री गौहर खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। गौहर और उनके पति जैद दरबार ने हाल ही में, अपने शहजादे का जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं। गौहर ने बेटे जेहान के पहले जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें को सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। हालांकि, जन्मदिन के अवसर पर बीएमसी ने पार्टी स्थल के बाहर गेट लगाने पर आपत्ति जताई है और इसे हटाने की मांग की, जिसके चलते काफी हंगामा हुआ।

अभिनेत्री गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने गुरुवार को अपने बेटे जेहान के एक साल का होने पर मुंबई में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। हालांकि, चीजें कपल की योजना के अनुसार नहीं हुईं और शहर के नागरिक निकाय, बीएमसी के अधिकारियों द्वारा जन्मदिन की पार्टी में प्रवेश करने और सजावट के एक हिस्से को नष्ट करने के बाद कपल और अधिकारियों के बीच बहस भी देखने को मिली है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीएमसी के अधिकारियों को एक ट्रक के साथ आते और पूरे गेट को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अधिकारियों ने शुरू में होटल के कर्मचारियों और कार्यक्रम आयोजकों से फुटपाथ पर लगाए गए गेट को हटाने के लिए कहा। हालांकि, जब उन्होंने इसका पालन करने से इनकार कर दिया, तो अधिकारियों ने मामले को अपने हाथों में ले लिया और गेट को तोड़ दिया, जिसे लेकर कपल काफी निराश हो गया।

अधिकारियों और कार्यक्रम आयोजकों को तीखी बहस में भी देखा गया और बाद में जैद ने बाहर निकलकर अधिकारियों को अपने बेटे के जन्मदिन पर किसी भी और ड्रामा से बचने के लिए सजावट हटाने की अनुमति दे दी। कपल ने अभी तक पूरी घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.