ताजा खबर
Bihar Election 2025: पहले चरण में दांव पर है बिहार के इन बड़े चेहरों की साख, जानें 10 VIP सीटों पर क...   ||    बिहार के 3 जिलों में मतदान का बहिष्कार, 10 में EVM खराब, दिव्यांगों को नहीं मिली सुविधा, 5 पॉइंट में...   ||    आलू दम, पनीर टिक्का और चाय... चुनाव जीतने के बाद मेयर जोहरान ममदानी ने लंच में क्या-क्या खाया?   ||    'साउथ अफ्रीका को G-20 में नहीं होना चाहिए...', ट्रंप ने जोहान्सबर्ग जाने से क्यों कर दिया इनकार?   ||    EXPLAINED: न्यूयॉर्क में ईसाई आबादी ने क्यों चुना मुस्लिम मेयर, ट्रंप की धमकी के बावजदू कैसे जीते जो...   ||    Typhoon Kalmaegi: तूफान कालमेगी से फिलिपींस में तबाही! 241 मौतों के बाद राष्ट्रपति ने आपातकाल किया घ...   ||    'जंगलराज वाले खुद को मानते थे शहंशाह', अररिया में प्रधानमंत्री मोदी ने लालू परिवार पर कसा तंज   ||    बिहार चुनाव वोटिंग LIVE: 11 बजे तक 18 जिलों में 27.65% वोटिंग, हिरासत में मंत्री के 4 समर्थक   ||    5 अनकैप्ड खिलाड़ी जिन पर इसबार बरसेगा आईपीएल में खूब पैसा! टीम रिटेन करने में नहीं करेगी गलती   ||    कंगाल पाकिस्तान की चमकी किस्मत, यहां मिला 'सोने का खजाना'; 56.34 लाख करोड़ रुपये हो सकती है वैल्यू   ||   

दूसरी बार मां बनी एमी जैक्सन

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 25, 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन ने दिया बेटे को जन्म, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं हैं। हाल ही में अभिनेत्री एमी जैक्सनदूसरी बार मां बनी हैं। इसबार उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एमी ने अपने पति एड वेस्टविक के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कींहैं, जिसमें उन्होंने बेटे की पहली झलक भी दिखाई है।

अभिनेत्री एमी जैक्शन ने एड वेस्टविक के साथ अगस्त 2024 में शादी की थी। अब आठ महीने बाद इस जोड़े ने एक बेटे को जन्म दिया है। इसखुशखबरी की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपने लाडले बेटे की भी एक झलक दिखाई है,जिसमें दोनों माता-पिता अपने बेटे को प्यार करते दिख रहे हैं। एमी ने अपने बेटे का नाम ऑस्कर रखा है। पोस्ट के कैप्शन में दंपत्ति ने लिखा कि दुनियामें आपका स्वागत है बेबी बॉय, ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक।

अभिनेत्री एमी जैक्सन और एड वेस्टविक का यह पहला बच्चा है, जिसका नाम ऑस्कर रखा गया है। वहीं, आपको बताते चलें कि अभिनेत्री ने 2019 में एक बेटे को जन्म दिया था। इससे पहले वह एमी पानायियौटो नामक होटल व्यवसायी को डेट कर रही थी और उनसे सगाई भी कर ली थी। सगाईके कुछ महीनों बाद दोनों ने एक बेटे को जन्म दिया था, फिर दोनों का 2021 में ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद एमी ने 2021 में एड वेस्टविक कोडेट करना शुरू किया और 2024 में उनसे शादी कर ली। अब दंपत्ति को एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।

अभिनेत्री एमी जैक्सन के काम की बात करें तो उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने 2010 में तमिल फिल्म से अपने करियर कीशुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘येवडू’, ‘आई’, ‘सिंग इज ब्लिंग’ जैसी फिल्मों में काम किया। एमी आखिरी बार रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘2.0’ में नजर आईं थीं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.