ताजा खबर
अहमदाबाद हादसे के बाद एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का अनावरण टला   ||    एअर इंडिया हादसे का वीडियो बनाने वाला 17 साल का आर्यन, पुलिस ने दर्ज किया बयान   ||    LIVE Weather News 14 June 2025: आज से बदल सकता है दिल्ली में मौसम का मिजाज, किन राज्यों में लू का अल...   ||    ‘खराब फ्यूल हो सकता है हादसे का कारण…’, Ahmedabad Plane Crash पर क्या बोले विशेषज्ञ   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 14 जून 2025: अहमदाबाद पहुंचे पूर्व CM विजय रुप...   ||    अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया एअर इंडिया के CEO का बयान, जांच को लेकर कही ये बात   ||    Ahmedabad Plane Crash LIVE Update: डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल देने आएंगे पूर्व सीएम रूपाणी के बेटे   ||    1 दो नहीं 7 बार सोनम-राज ने रची थी साजिश, पहले 2 प्लान हो जाते सफल तो ना जाती राजा की जान   ||    LIVE Israel Iran War Updates: ईरान के समर्थन में आया चीन, इजरायल के हवाई हमलों को बताया संप्रभुता को...   ||    लॉस एंजेलिस में बिगड़े हालात, अमेरिका ने 200 मरीन जवान किए तैनात   ||   

अमिताभ बच्चन ने रतन टाटा के निधन पर शौक जताया

Photo Source :

Posted On:Friday, October 11, 2024

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने टाटा के निधन को 'भारत के एक युग का अंत' बताया है।

भारत के दिग्गज बिजनेस टाइकून और पद्म विभूषण सम्मानित रतन टाटा के निधन की खबरे से पूरा देश शोक में है। 9 अक्टूबर देर रातक्रिटिकल कंडीशन के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन परप्रधानमंत्री, बॉलीवुड सेलेब्स व अन्य हस्तियां शोक व्यक्त कर रहे हैं।

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने रतन टाटा के निधन को'भारत के एक युग का अंत' बताया है। अभिनेता ने 10 अक्टूबर को अपने एक्स हैंडल पर एक भावुक पोस्ट करते हुए टाटा को विनम्रश्रद्धांजलि दी, उन्होंने लिखा- "अभी-अभी श्री रतन टाटा के निधन की खबर मिली..वह बहुत लंबे समय से काम कर रहे थे। एक युग काअंत हो गया...एक बेहद सम्मानित, विनम्र और दूरदर्शिता व दृढ़ संकल्प वाले दूरदर्शी लीडर थे। उनके साथ मैंने कुछ अद्भुत पल बिताए।कई अभियानों के दौरान हमने साथ काम किया था। मेरी प्रार्थनाएं।"

देश के बड़े उद्योगपति रहे रतन टाटा सिर्फ एक बिजनेसमैन की शख्सियत से परे थे। उन्होंने हर क्षेत्र में अपना बिजनेस बढ़ाया और सफलताहासिल की। लेकिन इनमे से एक क्षेत्र में उनकी किस्मत नहीं चल पाई थी, वह है फिल्म इंडस्ट्री। जी हां, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनाहाथ आजमाया था लेकिन हीरो या निर्देशक के रूप में नहीं बल्कि एक निर्माता के तौर पर।

रतन टाटा ने इकलौती हिंदी फिल्म प्रोड्यूस की थी जिसका नाम है 'ऐतबार' जो साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभबच्चन, जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु, सुप्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार थे। फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था और इसकेप्रोड्यूसर थे रतन टाटा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.