ताजा खबर
'नेहरू ने जानबूझकर मां दुर्गा के श्लोक हटाये', वंदे मातरम को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना   ||    लूव्र म्यूजियम के सर्विलांस सिस्टम का पासवर्ड निकला इतना कमजोर, 850 करोड़ की चोरी में खुलासा   ||    भारत-पाक के बीच सीजफायर पर ट्रंप का नया दावा, मारे गिराए गए विमानों पर क्या कहा?   ||    गर्लफ्रेंड से करनी थी शादी, बनाया मास्टरप्लान, पत्नी का ही बना लिया अश्लील वीडियो… बोला- 10 लाख दे त...   ||    बिहार चुनाव 2025: रिकॉर्ड वोटिंग का धमाका, नीतीश की सत्ता हिलेगी या तेजस्वी का खेल बिगड़ेगा?   ||    काम के प्रेशर से परेशान नर्स ने किया दिल दहलाने वाला काम, 10 मरीजों को सुलाया मौत की नींद   ||    व्हाइट हाउस में मची अफरा-तफरी, ट्रंप के ठीक पीछे खड़ा व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिरा; जानें फिर क्या ...   ||    ‘पायलटों को दोषी नहीं ठहरा सकते…’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पुन: जांच के लिए SC ने केंद्र-DGCA को दि...   ||    Exclusive: 100 करोड़ वाले DSP ऋषिकांत शुक्ला का पहला बयान, हिस्ट्रीशीटर मनोहर शुक्ला और सपा पर लगाए ...   ||    इस देश के पास नहीं है एक भी सोने की खदान, फ‍िर है दुनिया के चौथे सबसे बड़े स्वर्ण भंडार का माल‍िक   ||   

अक्षय कुमार और परेश रावल ने जयपुर में फिल्म 'भूत बंग्ला' के सेट पर सेलिब्रेट की मकर संक्रांति

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 14, 2025

आज मकर संक्रांति के दिन फिल्म स्टार अक्षय कुमार और परेश रावल दोनों ने अपनी फिल्म 'भूत बंग्ला 'के सेट पर त्योहार को सेलिब्रेट किया। अक्षयऔर परेश रावल एक साथ पतंग उड़ाते नजर आये और अक्षय ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पर सबके साथ शेयर की।

अक्षय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "भूत बंगला के सेट पर अपने प्यारे दोस्त परेश रावल के साथ मकर संक्रांति की रंगीन और जोशपूर्ण भावनाका जश्न मना रहा हूँ। हंसी, अच्छी ऊर्जा और पतंगों की तरह ऊँचाई तक उड़ने की शुभकामनाओं के साथ। और साथ ही, मैं सभी को पोंगल, उत्तरायणऔर बिहू की ढेर सारी शुभकामनाएं भेजता हूँ।"

वीडियो में, अक्षय कुमार पतंग की डोर संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि परेश रावल उनकी मदद कर रहे हैं, इस तरह वे अपनी ऑनस्क्रीन जोड़ी कोपर्दे के पीछे भी जीवित करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों को एक साथ देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ फिर से बड़े परदे परदेखना का सभी इंतजार कर रहे हैं। अक्षय और परेश रावल जिन्होंने एक साथ हेरा फेरी, ,OMG, गरम मसाला जैसी फिल्मों में काम किया है , उनदोनों की केमिस्ट्री फैंस के बीच फेवरेट है।

फिल्म भूत बंग्ला एक हॉरर कॉमेडी है जिसको प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म शोभा कपूर और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वाराअक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस, केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस की जा रही है। इसका सह-निर्माण फ़ारा शेख और वेदांत बाली नेकिया है। फिल्म की कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, जबकि पटकथा रोहन शंकर, अबिलाश नायर और प्रियदर्शन ने लिखी है।

भूत बंगला 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.