ताजा खबर
इंडिया क्यों आया था प्लेन क्रैश में जिंदा बचा इकलौता शख्स, क्या है रमेश विश्वास कुमार की कहानी?   ||    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के खिलाफ एक्शन, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला   ||    क्या आपको भी होती है सीने में जलन और गैस? एक्सपर्ट ने बताया कितनी खतरनाक है यह बीमारी, सोनिया गांधी ...   ||    Boeing 787-9: जर्मनी वापस क्यों लौट गई लुफ्थांसा की फ्लाइट, नहीं मिली हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन   ||    राजा रघुवंशी की हत्या में एक-दो नहीं शामिल हैं 10 से 15 लोग, ज्योतिष का बड़ा दावा   ||    Israel-Iran में फंसे 36000 भारतीय, जानें कैसी है उनकी हालत, सुरक्षा के लिए क्या किए गए इंतजाम?   ||    Iran-Israel War: जंग के बीच नेतन्याहू के दावे से मची खलबली, बोले ‘ट्रंप को मारना चाहता है ईरान’   ||    पेरू में जबरदस्त भूकंप से एक की मौत, कई इमारतें भी ध्वस्त; देररात लगे 6.1 की तीव्रता वाले झटके   ||    PM Modi Cyprus Visit: साइप्रस में दिखी भारत की ताकत, जानिए क्या बोले पीएम मोदी   ||    Iran-Israel War: ‘कई रातों से सो नहीं पाए हैं…’ बेसमेंट में फंसे भारतीय छात्र, लगाई मदद की गुहार   ||   

अक्षय कुमार के साथ वेलकम 3 में नजर आएंगे आफताब शिवदासानी

Photo Source :

Posted On:Monday, April 29, 2024

सुपरस्टार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और संजय दत्त की स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' या वेलकम 3 की घोषणा बीते सालहुई थी। जब से फिल्म अनाउंस हुई है तब से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षयके साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज समेत कई सितारे शामिल हैं। अब इसफिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

दरअसल, 'वेलकम टू द जंगल' में अब एक और नया कलाकार जुड़ चुका है। ये कोई और नहीं बल्कि आफताब शिवदासानी है।

अभिनेता आफताब शिवदासानी ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार केसाथ दो तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर 16 पुरानी है और दूसरी फोटो आज की है और कैप्शन में लिखा- 16 साल केअंतराल पर ली गई (2008 और 2024)। जैसा कि आप देख सकते हैं, कुछ भी नहीं बदला है । इस 'दीवाना' का इस 'पागल' जंगल में 'स्वागत' करने के लिए 'आवारा' को धन्यवाद।

आफताब शिवदासानी ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन आज तक अभिनेता वह मुकाम हासिलनहीं कर पाए, जिसके वह हकदार थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मस्त' से की थी। अभिनेता काफी सालों बाद पर्देपर एक बार अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे। ऐसे में उनके फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब है।

बता दें, इस फिल्म शूटिंग शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। 'वेलकम टू दजंगल', 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। जो फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.