ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

इन बैंकों में FD पर मिल रहा है हायर Interest Rate, फटाफट चेक करें डिटेल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 21, 2025

जो निवेशक ज्यादा जोखिम लेने में विश्वास नहीं रखते, वे फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को प्राथमिकता देते हैं। बैंकों में एफडी को अपेक्षाकृत सुरक्षित निवेश माना जाता है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बैंक समय-समय पर एफडी पर ब्याज दर बदलते रहते हैं। कई बैंक हैं जो सावधि जमा पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं। एफडी पर ब्याज भी एफडी की अवधि पर निर्भर करता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो एफडी पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

लघु वित्त बैंकों की एफडी दरें

लघु वित्त बैंक अन्य वाणिज्यिक बैंकों के समान ही होते हैं, लेकिन उनकी व्यावसायिक गतिविधियां उनकी तुलना में सीमित होती हैं।
  • नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक: 546 दिनों से 1111 दिनों की अवधि के लिए 9.00% ब्याज दर।
  • यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1001 दिन की अवधि के लिए 9.00% ब्याज दर।
  • सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक: 2 से 3 साल की FD के लिए 8.60% ब्याज दर।
  • जना स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1 से 3 साल की FD के लिए 8.25% की ब्याज दर।
  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक: 2 से 3 साल के लिए 8.50% की ब्याज दर।
  • इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक: 888 दिनों के लिए 8.25% की ब्याज दर।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एफडी दरें

सार्वजनिक क्षेत्र यानी सरकारी बैंक अपेक्षाकृत कम ब्याज दर देते हैं। लेकिन आमतौर पर इन्हें अधिक पसंद किया जाता है, क्योंकि इन्हें विश्वसनीय और स्थिर माना जाता है।
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 1111 या 3333 दिनों की FD के लिए ब्याज दर 7.50%।
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 366 दिनों के लिए ब्याज दर 7.45%।
  • केनरा बैंक: 3 से 5 साल की अवधि के लिए ब्याज दर 7.40% ।
  • इंडियन बैंक: 400 दिनों की अवधि के लिए 7.30% ब्याज दर।
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 456 दिनों के लिए 7.30% ब्याज दर।

निजी क्षेत्र के बैंकों की एफडी दरें

निजी क्षेत्र के बैंक लघु वित्त बैंकों की तुलना में एफडी पर अपेक्षाकृत कम ब्याज दर प्रदान करते हैं। लेकिन इन बैंकों पर भरोसा अधिक है।
  • बंधन बैंक: 1 साल की अवधि के लिए 8.05% ब्याज दर।
  • DCB बैंक: 19 महीने से 20 महीने के लिए 8.05% ब्याज दर।
  • RBL बैंक: 500 दिनों के लिए 8.00% ब्याज दर।
  • इंडसइंड बैंक: 1 वर्ष 5 महीने से 1 वर्ष 6 महीने से कम के लिए 7.99% ब्याज दर।
  • IDFC फर्स्ट बैंक: 400 से 500 दिनों के लिए 7.90% ब्याज दर।
  • HDFC बैंक: 4 वर्ष 7 महीने (55 महीने) के लिए 7.40% ब्याज दर।
  • ICICI बैंक: 15 महीने से 2 वर्ष के लिए 7.25% ब्याज दर।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.