ताजा खबर
फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||    बिहार चुनाव: ललन सिंह ने कहा- हमने किसी को धमकी नहीं दी, सिर्फ गरीबों को वोट देने के लिए उत्साहित कि...   ||    'जिंदगीभर के लिए मेरे दिल में...', Harmanpreet Kaur ने अपनी बाजू पर गुदवाया 'World Cup Trophy' का टै...   ||    'नेहरू जी के शब्द याद आ रहे हैं...', ममदानी ने विक्ट्री स्पीच में क्यों किया पूर्व पीएम का जिक्र?   ||    5 नवंबर: पर्ल हार्बर पर बमबारी का आज ही मिला था आदेश, 1 महीने बाद हुआ हमला   ||    EPFO लाभार्थी अब घर बैठे कर पाएंगे लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस   ||    पड़ोसी महिलाओं ने बल्ला उठाया, बरसाए फूल… वर्ल्ड चैंपियन कोच Amol Muzumdar का घर लौटने पर हुआ ग्रैंड...   ||    काम कर गया भारत का दबाव, जाकिर नाइक की बांग्लादेश में नो एंट्री; यूनुस सरकार बोली- भगोड़े को शरण नही...   ||    विधायक से लेकर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद का सफर... पढ़ें कौन हैं भारतीय मूल के जोहरान ममदानी   ||   

क्या सोनिया गांधी ने पहली बार मोदी और भाजपा के डर से मनाई होली ?

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 20, 2021

कोरोना की महामारी के साथ साथ पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं जिसके चलते सोशल मीडिया पर पार्टियों को लेकर कई तरह के दावे वायरल हो रहे है | इस बीच 29 मार्च को होली का त्यौहार भी मनाया गया। होली के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी और राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल होने लगी जिसमें वे कुछ लोगों के साथ रंगों से होली मनाते हुए नजर आ रही थी। दोनों के चेहरों पर गुलाल लगा देखा जा रहा था | इस तस्वीर के साथ सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि तस्वीर इस साल २९ मार्च की है जब गांधी परिवार ने होली खेली थी। अब इस तस्वीर के साथ तना मारा जा रहा था की मोदी के प्रभाव और हिन्दुओं की एकता की वजह से 'सेक्युलर' गांधी परिवार ने पहली बार हिन्दुओं का होली त्योहार मनाया। “घोर कलयुग...हे प्रभु! ७ वर्ष पूर्व तक किसने सोचा था कि जीवन में ऐसा दिन भी देखने को मिलेगा जब परम पवित्र परिवार के लोग भी मुसकुराते हुए बहुसंख्यक हिन्दुओ का 'सांप्रदायिक' त्योहार होली मना रहे होंगे”, एक ट्विटर यूजर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा | तस्वीर के साथ किए जा रहे दावे भ्रामक हैं। ये तस्वीर इस साल की नहीं बल्कि 2016 की है जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिल्ली में होली मनाई थी।

ये दावा भी गलत है कि गांधी परिवार ने इस साल पहली बार होली मनाई। मोदी सरकार से पहले भी सोनिया गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मना चुकी हैं जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं। सोनिया गांधी पहले भी मना चुकी हैं होली वायरल दावों में कोई सच्चाई नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया पर शेयर ये दावे फर्जी हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.