ताजा खबर
LIVE Weather News 14 June 2025: आज से बदल सकता है दिल्ली में मौसम का मिजाज, किन राज्यों में लू का अल...   ||    ‘खराब फ्यूल हो सकता है हादसे का कारण…’, Ahmedabad Plane Crash पर क्या बोले विशेषज्ञ   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 14 जून 2025: अहमदाबाद पहुंचे पूर्व CM विजय रुप...   ||    अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया एअर इंडिया के CEO का बयान, जांच को लेकर कही ये बात   ||    Ahmedabad Plane Crash LIVE Update: डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल देने आएंगे पूर्व सीएम रूपाणी के बेटे   ||    1 दो नहीं 7 बार सोनम-राज ने रची थी साजिश, पहले 2 प्लान हो जाते सफल तो ना जाती राजा की जान   ||    LIVE Israel Iran War Updates: ईरान के समर्थन में आया चीन, इजरायल के हवाई हमलों को बताया संप्रभुता को...   ||    लॉस एंजेलिस में बिगड़े हालात, अमेरिका ने 200 मरीन जवान किए तैनात   ||    Israel Iran War: इजरायल पर ईरान का मिसाइल अटैक, तेल अवीव-जेरुसलम और गोलान हाइट्स में बज रहे सायरन   ||    Israel Iran War: कितना खतरनाक ईरान का नतांज ऑटोमेटिक बेस, पाकिस्तान के किराना हिल्स का जिक्र क्यों?   ||   

आपका गूगल क्रोम (Google Chrome) हो सकता है हैक; गूगल ने यूज़र्स को दी ब्राउज़र अपडेट करने की चेतावनी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 29, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, २९ सितम्बर, २०२१
अगर आप भी दुनिया के 2 अरब लोगों की तरह गूगल का क्रोम ब्राउजर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। कंपनी ने बताया है कि इन्हें CVE-2021-37973 के लिए एक एक्सप्लॉइट मिला है। यह एक zero-day एक्सप्लॉइट है, जिसका मतलब यह है कि गूगल को पता चलने से पहले साइबर क्रिमिनल इसका फायदा उठाने में कामयाब रहे है।

गूगल ने इस हैक की खोज होने के बाद क्रोम उपयोगकर्ताओं को अपने ब्राउजर अपडेट करने की चेतावनी दी है। यह जीरो डे हैक लगभग सभी Google Chrome उपयोगकर्ताओं को हैक होने के खतरे में डालता है। कंपनी ने इस एक्सप्लॉइट के मिलने के बाद खुद एक ब्लॉग पोस्ट में इस हैक की पुष्टि की है। गूगल ने कहा: “हमने पहले CVE-2021-30563 नामक zero-day exploit के बारे में चेतावनी जारी की थी और अब ऐसा ही एक और एक्सप्लॉइट सामने आया है, जो पहले वाले से अगर ज्यादा नहीं तो उतना ही खतरनाक है। इस वाले एक्सप्लॉइट का नाम CVE-2021-37973 है।"

अपने ब्लॉग में, गूगल ने बताया कि यह CVE-2021-37973 का एक्सप्लॉइट मौजूद है। कंपनी के ब्लॉग से बड़ी बात यह पता चलती है कि Google Chrome का यह हैक गूगल कर्मचारियों द्वारा पाया गया था, न कि किसी तीसरे पक्ष द्वारा। यह एक zero-day एक्सप्लॉइट है। इससे पहले कि गूगल को इसका पता चलता और यह इसे ठीक करने के लिए पैच जारी करता, साइबर अपराधी इसका फायदा उठाने में सक्षम थे। इस समस्या के पैमाने का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है Google Chrome के दुनिया भर में 2.65 बिलियन से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं।

कंपनी ने इस दिक्कत को दूर करने के लिए पैच जारी कर दिया है और यूजर्स से कहा है कि वे जितनी जल्दी अपने ब्राउजर को अपग्रेड कर सकते हैं, उतना ही बेहतर है। Google ने अपने खतरे की धारणा या शोषण की रैंकिंग भी बताई है।


कैसे जांचें कि आपका Google Chrome ब्राउजर सुरक्षित है या नहीं:

  • Google Chrome की सेटिंग्स में जाइए।
  • Help में मौजूद Google Chrome के About सेक्शन में जाइए।
  • यहां अपना क्रोम का वर्जन चेक करिए।
  • Google Chrome वर्जन 94.0.4606.61 या अधिक वाले सुरक्षित हैं।
अगर आपके पास यह वर्जन नहीं है, तो आपको यहां पर अपडेट मिल जाएगा।

ब्लॉग के निचले हिस्से में अपने नोट में, गूगल ने उपयोगकर्ताओं से कहा कि जब तक सभी को अपग्रेड नहीं मिल जाता, वह इस हैक के विवरण को गुप्त रखेगा। गूगल ने कहा, “बग विवरण और लिंक तक पहुंच को तब तक प्रतिबंधित रखा जा सकता है जब तक कि अधिकांश उपयोगकर्ताओं को फिक्स के साथ अपडेट नहीं किया जाता है।”


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.