ताजा खबर
LIVE Weather News 14 June 2025: आज से बदल सकता है दिल्ली में मौसम का मिजाज, किन राज्यों में लू का अल...   ||    ‘खराब फ्यूल हो सकता है हादसे का कारण…’, Ahmedabad Plane Crash पर क्या बोले विशेषज्ञ   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 14 जून 2025: अहमदाबाद पहुंचे पूर्व CM विजय रुप...   ||    अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया एअर इंडिया के CEO का बयान, जांच को लेकर कही ये बात   ||    Ahmedabad Plane Crash LIVE Update: डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल देने आएंगे पूर्व सीएम रूपाणी के बेटे   ||    1 दो नहीं 7 बार सोनम-राज ने रची थी साजिश, पहले 2 प्लान हो जाते सफल तो ना जाती राजा की जान   ||    LIVE Israel Iran War Updates: ईरान के समर्थन में आया चीन, इजरायल के हवाई हमलों को बताया संप्रभुता को...   ||    लॉस एंजेलिस में बिगड़े हालात, अमेरिका ने 200 मरीन जवान किए तैनात   ||    Israel Iran War: इजरायल पर ईरान का मिसाइल अटैक, तेल अवीव-जेरुसलम और गोलान हाइट्स में बज रहे सायरन   ||    Israel Iran War: कितना खतरनाक ईरान का नतांज ऑटोमेटिक बेस, पाकिस्तान के किराना हिल्स का जिक्र क्यों?   ||   

पीलिया (Jaundice) से जल्द रिकवर होने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Photo Source :

Posted On:Monday, September 27, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, २७ सितम्बर, २०२१
पीलिया होने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। इसमें लिवर (liver) कमजोर हो जाता है और काम करना बंद करने लगता है। ये बीमारी शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाने की वजह से होती है। आपको बता दें कि इसमें त्वचा, नाखून और आंखों का सफेद भाग पीला होने लगता है। इस दिक्कत से निजात पाने के लिए ज्यादातर लोग अंग्रेजी दवाओं की मदद लेते हैं, जिसके कई साइड इफेक्ट्स होने का खतरा बना रहता है। इसलिए आप चाहें तो इस दिक्कत से निजात पाने के लिए घरेलू तरीकों की मदद ले सकते हैं। आइये जानते हैं कि पीलिया से निजात पाने के लिए आप किन तरीकों को अपना सकते हैं और किन चीजों के सेवन से मिलता है फायदा है -

१. गन्ने का रस - पीलिया की दिक्कत से निजात पाने के लिए आप गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना दिन में तीन से चार बार इस रस का सेवन कर सकते हैं।

२. नारियल पानी - पीलिया को दूर करने में नारियल पानी भी सहायता करता है। ये लीवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।

३. पपीता - पपीता चाहे कच्चा हो या फिर पका हुआ, दोनों का सेवन पीलिया की दिक्कत को कम करने में काफी मदद करता है। अगर आप कच्चे पपीते की बिना मसाले की सब्जी बनाकर इसका सेवन करते हैं, तो ये लिवर की सेहत को बेहतर बनाने में जल्दी मदद करता है। साथ ही पका पपीता भी पीलिया की दिक्कत को दूर करने में अच्छी भूमिका निभाता है।

४. मूली के पत्ते - मूली के पत्तों के रस का सेवन पीलिया की दिक्कत को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप चाहें तो मूली के पत्तों का रस निचोड़ कर उसमें मिश्री मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं या अगर आप चाहें तो नींबू का रस मिलाकर भी मूली के रस का सेवन कर सकते हैं।

५. टमाटर का रस - टमाटर का रस भी पीलिया की दिक्कत को कम करने में खास भूमिका निभाता है। टमाटर में लाइकोपीन नाम का तत्व होता है, जो लिवर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। अगर टमाटर के रस का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो ये और भी जल्दी असर दिखाता है।

६. छाछ और दही - छाछ और दही का सेवन करने से पीलिया की दिक्कत जल्दी दूर होने लगती है। इसके लिए आप रोजाना सुबह-शाम एक गिलास छाछ या एक कटोरी दही का सेवन कर सकते हैं। दही के सेवन से बैक्टीरिया की वजह से होने वाले इंफेक्शन से बचाव होता है और ये पीलिया के लक्षणों को कम करता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.