ताजा खबर
राजकुमार राव ने 8 साल पुराने केस में जलंधर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत   ||    सलमान खान की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई राजनीतिक और फिल्मी अटकलें ​​​​​​​   ||    कियारा अडवाणी के जन्मदिन पर वॉर 2 का फर्स्ट सिंगल आवण जावण रिलीज़ हुआ!   ||    सिला की शूटिंग के लिए वियतनाम पहुंचे हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब!   ||    एक्टर को एक्टर ही रहना चाहिए — 'अंदाज़ 2' के प्रमोशन में बोले सुनील दर्शन   ||    अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी का टीज़र रिलीज़ हुआ!   ||    अनुराग कश्यप की 'निशानची' का फर्स्ट लुक रिलीज़, इस दिन होगी रिलीज़!   ||    बांग्लादेशी घुसपैठियों और तस्करों पर दो राज्यों में बड़ी कार्रवाई   ||    2036 ओलंपिक से पहले अहमदाबाद बना देश का सबसे सुरक्षित शहर   ||    मुझे शादी करोगी के 21 साल पुरे हुए, अनीज़ बज़्मी ने लिखा एक शानदार पोस्ट!   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 25 अप्रैल

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 24, 2021

छोटे पर्दे पर उतरा रंगः 25 अप्रैल 1982 को भारतीय घरों में खास देखभाल के साथ रखे जाने वाला टेलीविजन और भी आकर्षक हो गया। इसी दिन दूरदर्शन श्वेत श्याम से रंगीन हो गया। इसके साथ छोटे पर्दे की तस्वीरें और भी जीवंत हो उठीं। इसकी शुरुआत चेन्नै (मद्रास) से हुई। इसका क्रेज ऐसा सिर चढ़ा कि यह भारतीय परिवारों का स्टेटस सिंबल बन गया। नवंबर 1982 को भारत ने एशियाई खेलों की मेजबानी की और इन खेलों का रंगीन प्रसारण किया गया। यह एक नये युग की शुरुआत थी, जिसे दूरदर्शन युग कहा जाता है।
अन्य अहम घटनाएंः
1809- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर।
1867- जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार को अनुमति।
1905- दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।
1954- बेल लैब्स ने न्यूयॉर्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
1953- कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की बुनियादी पहेली का जवाब तलाश लिया कि जीव अपना वंश किस प्रकार से बढ़ाते हैं। इस खोज के लिए दोनों वैज्ञानिकों को 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1968- बीसवीं सदी के 'तानसेन' बड़े गुलाम अली साहब का निधन।
1975- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2015- नेपाल में भीषण भूकंप से भारी तबाही। राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.