ताजा खबर
अनुराग कश्यप की 'निशानची' का फर्स्ट लुक रिलीज़, इस दिन होगी रिलीज़!   ||    बांग्लादेशी घुसपैठियों और तस्करों पर दो राज्यों में बड़ी कार्रवाई   ||    2036 ओलंपिक से पहले अहमदाबाद बना देश का सबसे सुरक्षित शहर   ||    मुझे शादी करोगी के 21 साल पुरे हुए, अनीज़ बज़्मी ने लिखा एक शानदार पोस्ट!   ||    ऋषभ शेट्टी की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ   ||    डी54 की शूटिंग कर रहे हैं धनुष   ||    नई रिलीज़ डेट के साथ परम सुंदरी का फर्स्ट सिंगल हुआ रिलीज़!   ||    संगीत, यादें और एक खास सरप्राइज़ के साथ सोनू निगम ने मनाया अपना 52वां जन्मदिन   ||    शेखर कपूर ने किया AI-निर्मित साइंस-फिक्शन सीरीज़ वॉरलार्ड का भव्य ऐलान!   ||    Terrorist Attack: अफ्रीका के बुर्किना फासो में आतंकी हमला, सैन्य अड्डे पर मारे गए 50 सैनिक   ||   

हर सदी के दस्तरख्वान की शान “खिचड़ी” |

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

खाना सिर्फ इंसानो के सेहत तक सिम्मित नहीं है ,यह इतिहास और परंपरा का प्रतिक है | भारत में इतने सारे खाद्यपदार्थ है जिनके नाम भी नहीं पता परन्तु एक ऐसा खाद्यपदार्थ है जो पुरे भारत को जोड़ता है और जिसे सब जानते है | “खिचड़ी” मूल रूप से चावल दाल और मसालों का एक सुगंधित पदार्थ ,यह नमकीन व्यंजन विभिन्न अवतारों में पूरे भारत में रसोई में पाया जा सकता है।

इतिहासकार मोहसिना मुकादम के अनुसार खिचड़ी ;भारत के सबसे प्राचीन खाद्य पदार्थों में से एक है इसका नाम संस्कृत शब्द “खिचका” से आया है | प्राचीन भारत के गैस्ट्रोनॉमिक साहित्य में भी खिचड़ी के कई उल्लेख हैं | १४ वीं शताब्दी में भारत आने वाले प्रसिद्ध मोरक्को के यात्री इब्न बतूता ने लिखा है “मुंज को चावल के साथ उबाला जाता है फिर भिगोकर खाया जाता है। इसी को वे “किशरी” कहते हैं और इससे वह हर दिन नाश्ते में कहते है | यह भारत के अधिकांश घरों में भोजन है, लेकिन खिचड़ी कई मायनों में दिलचस्प है। वेस्ट बंगाल में इसे खिच्चुरी कहते है, बिसिबेले भात कर्नाटक और वेन पोंगल तमिल नायडू में कहा जाता है | खिचड़ी के चर्चे हमारे वेदो में ,चाणक्य की किताबो में ,बड़े से बड़े भारत आए मुसाफिरों के लेख में, मुग़लो के शाही दरबार में और अन्य कहानियो में है | एक ऐसीही प्रसिद्ध कहानी आप सभी तो याद ही होगी “बीरबल की खिचड़ी” जब बीरबल ने एक गरीब धोबी को खिचड़ी के उदहारण से बादशाह अकबर द्वारा इन्साफ दिलाया था, इस कहानी से हम अंदाज़ा लगा सकते ही खिचड़ी का महत्व कितना ज्यादा था उस समय में | १९ वीं शताब्दी में अंग्रेज भारत से खिचड़ी अपने देश ले गए जहाँ यह “केडगेरे” बन गया | यह इंग्लैंड में एक परिष्कृत नाश्ता पकवान बन गया। यह अभी भी इंग्लैंड में लोकप्रिय है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.