ताजा खबर
मुझे शादी करोगी के 21 साल पुरे हुए, अनीज़ बज़्मी ने लिखा एक शानदार पोस्ट!   ||    ऋषभ शेट्टी की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ   ||    डी54 की शूटिंग कर रहे हैं धनुष   ||    नई रिलीज़ डेट के साथ परम सुंदरी का फर्स्ट सिंगल हुआ रिलीज़!   ||    संगीत, यादें और एक खास सरप्राइज़ के साथ सोनू निगम ने मनाया अपना 52वां जन्मदिन   ||    शेखर कपूर ने किया AI-निर्मित साइंस-फिक्शन सीरीज़ वॉरलार्ड का भव्य ऐलान!   ||    Terrorist Attack: अफ्रीका के बुर्किना फासो में आतंकी हमला, सैन्य अड्डे पर मारे गए 50 सैनिक   ||    भारत पर 25% तक टैक्स लगा सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिया ये संकेत, क्या बढ़ जाएगा एक्सपोर्ट?   ||    NISAR Launching LIVE Updates: मिशन में इसरो के लगे 788 करोड़, दुनिया का पहला डबल फ्रीक्वेंसी रडार वा...   ||    Russia Earthquake LIVE Updates: जापान में आई खतरनाक सुनामी, 9 लाख लोगों को शहर खाली करने का आदेश   ||   

24 फरवरी का इतिहास: स्टीव जॉब्स का जन्म, सचिन ने 200 को मारा... जानिए और क्या हुआ?

Photo Source :

Posted On:Monday, February 24, 2025

24 फरवरी इतिहास के पन्नों में एक बहुत ही महत्वपूर्ण तारीख है, इस दिन कई ऐसी घटनाएं घटी जिसके कारण यह तारीख अपने आप में खास बन गई। एप्पल कंपनी के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्म 24 फरवरी को हुआ था। स्टीव जॉब्स वह नाम है जिसने स्मार्टफोन की दुनिया बदल दी। आज हम स्मार्टफोन के नाम पर जो कुछ भी देख रहे हैं, उसकी शुरुआत एक तरह से स्टीव जॉब्स ने ही की थी। उन्होंने पहला आईफोन लॉन्च कर मोबाइल कंपनियों में हलचल मचा दी।

24 फरवरी का इतिहास: आज की खास घटनाएं-
1739 ईरान के शासक नादिर शाह की सेना ने भारत के मुगल सम्राट मोहम्मद शाह की सेना को करनाल के युद्ध में पराजित किया।
1942 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए वॉयस ऑफ अमेरिका ने पहली बार जर्मन भाषा में अपना प्रसारण किया।
1948 दक्षिण भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री, एआईएडीएमके नेता और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता का जन्म हुआ।
1955 - एप्पल कंपनी के सह-संस्थापक और विश्व प्रसिद्ध तकनीकी उद्यमी स्टीव जॉब्स का जन्म।
1961 मद्रास सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का निर्णय लिया।
1981 ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और लेडी डायना की शादी की आधिकारिक घोषणा बकिंघम पैलेस से की गई। उनका विवाह 29 जुलाई 1981 को संपन्न हुआ।
1983 असम में जातिगत और राजनीतिक हिंसा के कारण तीन सप्ताह में 1300 से अधिक लोगों की जान चली गयी।
2002 कनाडा ने पुरुषों की आइस हॉकी प्रतियोगिता में 50 वर्षों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। इससे तीन दिन पहले, कनाडा की महिला आइस हॉकी टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था।
2013 राउल कास्त्रो दूसरे कार्यकाल के लिए क्यूबा के राष्ट्रपति चुने गए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.