ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

तर्पण से पहले इन 5 के लिए जरूर निकालें भोजन, जानें भोजन से जुड़े नियम

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 10, 2024

पितृ पक्ष का हर एक दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान पूजा-पाठ करना, पवित्र नदी में स्नान करना और जरूरतमंदों को दान देना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं। हालांकि श्राद्ध का भोजन पूरी स्वच्छता और पवित्रता का ध्यान रखते हुए ही बनाना चाहिए। इसके अलावा तर्पण करने से पहले श्राद्ध के भोजन को पांच भागों में बांटना जरूरी है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि तर्पण करने से पहले भोजन उतारना क्यों जरूरी है।

कब से हो रही है
हिंदू पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से शुरू होता है, जो इस बार 17 सितंबर 2024 से शुरू हो रहा है। पितृपक्ष का समापन इस वर्ष आश्विन माह की अमावस्या तिथि यानी 2 अक्टूबर 2024 को होगा।



श्राद्ध के भोजन सम्बन्धी नियम
पितृपक्ष में पशु-पक्षियों को भोजन कराना जरूरी है। इसके बिना श्राद्ध पूजा अधूरी मानी जाती है। जब श्राद्ध का भोजन पककर तैयार हो जाता है तो सबसे पहले भोजन को तीन भागों में बांटा जाता है, जिन्हें जलाकर भोग लगाया जाता है। इसके बाद गाय, कुत्ता, कौआ, चींटी और देवताओं के लिए भोजन को पांच भागों में बांट दिया जाता है.

दरअसल, पितृ पक्ष का भोजन जानवरों के लिए निकाला जाता है, क्योंकि शरीर पांच तत्वों से बना है। चींटी को अग्नि, कौवे को वायु और गाय को पृथ्वी तत्व माना जाता है। वहीं ईश्वर को आकाश तत्व माना गया है। इससे 5 तत्वों का आशीर्वाद मिलता है।

इन चीजों के सेवन से बचें
पितृ पक्ष के दौरान तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा शराब, सिगरेट, तंबाकू, जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियां, काला नमक, मसूर की दाल, उड़द की दाल और सत्तू से बनी चीजों का सेवन भी वर्जित है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.