ताजा खबर
एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता में उतारा गया सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहा विमान   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 17 जून 2025: G-7 समिट में नहीं मिलेंगे पीएम मो...   ||    चीन के पास 600 परमाणु हथियार, भारत-पाकिस्तान के पास कितने हैं? SIPRI की रिपोर्ट में बड़े खुलासे   ||    चीन के पास 600 परमाणु हथियार, भारत-पाकिस्तान के पास कितने हैं? SIPRI की रिपोर्ट में बड़े खुलासे   ||    PM मोदी के कनाडा दौरे के क्या हैं कूटनीतिक मायने? मित्र देशों के साथ इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा   ||    Raja Raghuvanshi का कत्ल लव ट्रेंगल तक सीमित नहीं, नए एंगल को लेकर शिलांग पुलिस का दावा   ||    Israel Iran War LIVE Updates: ‘ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए’, G7 देशों ने जारी किया संय...   ||    डोनाल्ड ट्रंप ने G7 समिट बीच में क्यों छोड़ा? बोले- ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है   ||    कौन हैं अयातुल्ला अली खामेनेई? ईरान के सुप्रीम लीडर, जिन्हें मारना चाहते हैं नेतन्याहू   ||    PM Modi Canada Visit: कनाडा पहुंचे पीएम मोदी, G-7 समिट में लेंगे हिस्सा, जानें कैसा है प्रवासियों मे...   ||   

ट्रम्प ने विदेशों में भ्रष्टाचार विरोधी कानून स्थगित किया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 11, 2025

मुंबई, 11 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने करीब 50 साल पुराने फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेस एक्ट (FCPA) को निलंबित कर दिया है। इससे अमेरिकियों के लिए विदेशों में व्यापार के लिए रिश्वत देना अपराध नहीं रहेगा। रॉयटर्स के मुताबिक ट्रम्प ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को इस कानून के तहत दिए गए फैसलों की समीक्षा करने के लिए गाइडलाइन्स बनाने का निर्देश दिया है। ट्रम्प ने आदेश दिया, जस्टिस डिपार्टमेंट उन अमेरिकियों पर मुकदमा चलाना रोक दे, जिन पर अन्य देशों में व्यापार के लिए विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप है।

ट्रम्प के इस फैसले का भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी के मामले पर भी असर पड़ सकता है, जिन पर भारत में भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए रिश्वत देने की प्लानिंग का आरोप है। ट्रम्प ने यह फैसला PM मोदी के अमेरिका दौरे से 2 दिन पहले लिया है। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट पर इस बात की जांच कर रहा है कि क्या अडानी समूह ने FCPA का उल्लंघन किया है। यह कानून अमेरिकी संस्थाओं को विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देने से रोकता है। ट्रम्प द्वारा इस कानून को स्थिगित करने से अमेरिका में अडाणी के खिलाफ चल रही जांच में देरी हो सकती है। पिछले साल अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। आरोप पत्र के मुताबिक अडाणी की कंपनी ने भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट गलत तरीके से हासिल किए। इसके लिए सरकारी अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,029 करोड़ रुपए रिश्वत देने की योजना बनाई। इसके अलावा आरोपियों ने अमेरिकी इन्वेस्टर्स और बैंकों से झूठ बोलकर पैसा इकट्ठा किया। यह पूरा मामला अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा हुआ था। 24 अक्टूबर 2024 को न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में यह केस दर्ज हुआ था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.