ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

रूस की राजधानी मॉस्को में पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी का हुआ अंतिम संस्कार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 1, 2024

मुंबई, 01 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस की राजधानी मॉस्को में पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी का अंतिम संस्कार हुआ। हजारों की भीड़ सेरेमनी में शामिल हुई। इस दौरान अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी जैसे देशों के राजदूतों ने भी नवलनी को श्रद्धांजलि दी। मॉस्को के चर्च में फ्यूनरल सेरेमनी में नवलनी के माता-पिता शामिल हुए। इस बीच समर्थकों ने 'थैंक्यू नवलनी', 'पुतिन बिना रूस' और 'रूस जल्द आजाद होगा' के नारे लगाए। इस दौरान सैकड़ों पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। चर्च के बाहर मौजूद लोगों ने रोते हुए गुलाब और दूसरे फूल अंदर फेंके। वहीं, BBC के मुताबिक, इस दौरान मॉस्को में कई जगहों पर मोबाइल और इंटरनेट सर्विस भी ठीक से काम नहीं कर रही थी। नवलनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेताओं ने उनकी मां से कहा, हमें क्षमा कर दीजिएगा। आपके बेटे के लिए धन्यवाद। हम उन्हें कभी नहीं भूल सकते। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सेरेमनी को लाइव दिखा रही वेबसाइट के हवाले से बताया कि अंतिम विदाई के दौरान करीब 2.50 लाख लोगों ने इसे ऑनलाइन देखा। जबकि करीब डेढ़ लाख लोगों ने यूट्यूब पर अंतिम संस्कार की पूरी सेरेमनी देखी।

आपको बता दें कि 16 फरवरी को पुतिन विरोधी नेता नवलनी की जेल में मौत हो गई थी। उनकी मौत का कारण अब तक सामने नहीं आया है। इंडिपेंडेंट रूसी अखबार नोवाया गजेटा यूरोप ने एक डॉक्टर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि नवलनी को जब अस्पताल लाया गया तो उनके सिर और छाती पर घाव थे। नवलनी की मौत रूस की सबसे खतरनाक जेल पोलर वुल्फ में हुई थी। जेल अफसरों ने कहा था, नवलनी की तबीयत खराब हुई थी। वे टहलकर लौटे थे, जिसके बाद उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। इसके बाद वे बेहोश होकर गिर गए थे। नवलनी की मौत के बाद लोग सड़कों पर उतर आए थे। वो सेंट पीटर्सबर्ग में राजनीतिक दमन के शिकार हुए लोगों के लिए बनाए गए मेमोरियल और मॉस्को में वॉल ऑफ सॉरो में नवलवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रहे थे। इस दौरान सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

नवलनी ने यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन के खिलाफ जेल से अभियान चलाया था। CNN के मुताबिक, अगस्त में सजा सुनाए जाने के बाद नवलनी ने कहा था कि सालों की ये सजा उनके लिए मायने नहीं रखती। 2023 में रूस के एलेक्सी नवलनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'नवलनी' है। अवॉर्ड को रिसीव करने के लिए नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनया स्टेज पर पहुंची थीं। इस दौरान युलिया ने भावुक होते हुए कहा था, मेरे पति जेल में हैं केवल इसलिए कि उन्होंने सच कहा और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश की। मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं जिस दिन तुम और हमारा देश आजाद होंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.