ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

तालिबान ने कहा, कुछ जगह औरतों का बेपर्दा होना पाप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 18, 2023

मुंबई, 18 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद औरतों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। अब तालिबान के मंत्री ने कहा है कि पब्लिक में औरतों का चेहरा दिखने से उनकी अहमियत कम होती है। तालिबान के मंत्री मौलवी मोहम्मद सादिक आकिफ ने ये सारी बातें न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस को दिए इंटरव्यू में कही हैं। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम धर्मगुरू भी इस बात से सहमति रखते हैं कि औरतें जब भी घर से बाहर जाएं तो उन्हें अपने चेहरे ढ़ककर रखने चाहिए। उन्होंने कहा, अगर औरतों के चेहरे सार्वजनिक जगहों पर दिखते हैं तो इससे पाप होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कई बड़े शहरों में महिलाओं का बिना हिजाब दिखना बहुत बुरा है और हमारे विद्वान भी इस बात से सहमत हैं कि महिलाओं के चेहरे छिपे होने चाहिए। आकिफ ने कहा ऐसा नहीं है कि महिलाओं को चेहरे दिखने पर नुकसान पहुंचाया जाएगा। हालांकि, एक महिला की अपनी अहमियत होती है और आदमी जब उन्हें देखते हैं तो उनकी अहमियत कम हो जाती है। अल्लाह हिजाब वाली महिलाओं को सम्मान देता है और उसका मोल होता है। इंटरव्यू के दौरान आकिफ ने महिलाओं की पढ़ाई पर लगाई गई पाबंदी के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

आकिफ ने कहा कि हमें अपने काम करने में कोई परेशानी नहीं होती है। लोग शारिया को लागू करवाना चाहते थे। हम सिर्फ शारिया के कानूनों का पालन करवा रहे हैं। हमने अपनी तरफ से कुछ नहीं जोड़ा है। शरिया के ऑर्डर 1400 साल पहले से मौजूद हैं। तालिबान के राज में महिलाओं का शोषण नहीं होता है। जैसे पहले होता था। आकिफ ने एसोसिएसट प्रेस को बताया कि उन्होंने बच्चाबाजी और शराब के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई है। दरअसल, अफगानिस्तान में लड़कों को लड़कियों के कपड़े पहनाकर नचाने की प्रथा है। इस प्रथा को 'बच्चाबाजी' कहा जाता है और इसमें नाचने वालों को 'बच्चा बेरीश' कहते हैं। पार्टी में नाचने के बाद कुछ लोग इन लड़कों का यौन शोषण भी करते हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.