ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

यूक्रेन जंग के बीच रूस ने तैनात की सरमट मिसाइल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 2, 2023

मुंबई, 2 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूक्रेन जंग के बीच रूस ने इंटरकोंटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल RS-28 सरमत को लड़ाई के लिए तैयार रखा है। रूस की स्पेस एजेंसी के चीफ ने इसकी जानकारी दी है। इस मिसाइल को दुनिया की सबसे घातक मिसाइल माना जाता है। इसमें एक साथ 10 न्यूक्लियर वॉरहेड लगाए जा सकते हैं और जरूरत के वक्त इन्हें अलग-अलग दिशाओं में दागा जा सकता है। रूस की नॉलेज सोसाइटी के एक कार्यक्रम के दौरान एजेंसी के चीफ ने कहा कि रूस ने सरमत को कॉम्बेट ड्यूटी पर तैनात किया है। हालांकि इसे कब और कहां तैनात किया गया इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। व्हाइट हाउस की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि सरमत को कॉम्बैट रेडी रखने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

सरमत ICBM को पहली बार 20 अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था। इसका परीक्षण यूक्रेन युद्ध की शुरूआत के कुछ दिन बाद ही किया गया। ये परीक्षण रूस के अर्खांगेल्स्क प्रांत में किया गया था। मिसाइल ने रूस के पूर्वी हिस्से कमचाटका प्रायद्वीप में अपने टारगेट को सफलतापूर्वक हिट किया था। CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले परीक्षण के एक साल बाद रूस ने इस साल भी सरमत मिसाइल का परीक्षण किया था। जो फेल हो गया। सरमत मिसाइल की कुल लंबाई 35 मीटर यानी 115 फीट है। इस मिसाइल की रेंज 18000 किलो मीटर है और ये दुनिया के किसी भी हिस्से में न्यूक्लियर हमला करने में सक्षम है। ये मिसाइल एक साथ 10 से अधिक न्यूक्लियर वॉरहेड, 16 छोटे न्यूक्लियर वॉरहेड को ले जाने में सक्षम है। मिसाइल का कुल भार 200 टन से अधिक है, जिसमें से 178 टन फ्यूल होता है। इन मिसाइलों को रूस की 1980 के दशक में बनी पुरानी ICBM मिसाइलों को बदलने के लिए बनाया गया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.