ताजा खबर
"रणदीप हुड्डा की भावुक श्रद्धांजलि: सरबजीत सिंह की पुण्यतिथि पर दिल छूने वाला संदेश"   ||    बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने अपनी पत्नी काव्या के लिए किया रोमांटिक खुलासा, कैप्शन बना सोशल मीडिया पर हि...   ||    'बंदर' की स्क्रीनिंग: बॉबी देओल और निखिल द्विवेदी की मौजूदगी ने बढ़ाई फ़िल्म की उम्मीदें"   ||    'पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज हुआ   ||    सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण   ||    जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे   ||    लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी ...   ||    ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||    उबर का बड़ा धमाका अब ऐप से बुक होंगे होटल, AI वॉइस कमांड से मिलेगी टैक्सी   ||    रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||   

टोक्यो के शोरिनजन दारुमा जी मंदिर में पहुंचे पीएम मोदी, पुजारी ने भेंट की जापानी भाग्यशाली डॉल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 29, 2025

मुंबई, 29 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे पर शुक्रवार सुबह टोक्यो पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका पारंपरिक भारतीय अंदाज में गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान जापानी महिलाओं ने भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया और गायत्री मंत्र के साथ राजस्थानी भजन भी गाए। मोदी ने उत्साहपूर्वक इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। टोक्यो पहुंचते ही होटल में भारतीय मूल के लोगों ने तिरंगा लहराते हुए "मोदी, मोदी" और "भारत माता की जय" के नारे लगाए। उन्होंने मोदी को ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई दी और "वी लव यू मोदी जी" जैसे संदेशों से उनका स्वागत किया। इस मौके पर मोदी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिनंदन किया। एक महिला ने उन्हें सैल्यूट किया, जिस पर प्रधानमंत्री ने उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

जापानी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक कार्यक्रम में मोदी ने विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने कलाकारों से हिंदी भजन सीखने के अनुभवों के बारे में भी पूछा। जापानी महिलाओं ने बताया कि वे कई सालों तक गुजरात और राजस्थान में रहकर भारतीय भाषा और भजनों की शिक्षा ले चुकी हैं। इस बीच, टोक्यो स्थित प्रसिद्ध शोरिनजन दारुमा जी मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी विशेष रूप से पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारी ने उन्हें दारुमा गुड़िया भेंट की, जिसे जापान में सौभाग्य और सफलता का प्रतीक माना जाता है। कागज से बनी यह लाल रंग की गुड़िया बुरी आत्माओं को दूर रखने का प्रतीक भी मानी जाती है। मान्यता है कि दारुमा ने लगातार नौ साल ध्यान लगाया था और इसी कारण इस गुड़िया का गोल आकार उनके मुड़े हुए हाथ-पैर का प्रतीक है। ताकासाकी शहर, जहां यह मंदिर स्थित है, दारुमा गुड़ियों का जन्मस्थान माना जाता है। यह खिलौना इस तरह डिजाइन किया गया है कि गिरने पर भी खुद सीधा खड़ा हो जाता है, जिसे जीवन में धैर्य और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.