ताजा खबर
अहमदाबाद हादसे के बाद एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का अनावरण टला   ||    एअर इंडिया हादसे का वीडियो बनाने वाला 17 साल का आर्यन, पुलिस ने दर्ज किया बयान   ||    LIVE Weather News 14 June 2025: आज से बदल सकता है दिल्ली में मौसम का मिजाज, किन राज्यों में लू का अल...   ||    ‘खराब फ्यूल हो सकता है हादसे का कारण…’, Ahmedabad Plane Crash पर क्या बोले विशेषज्ञ   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 14 जून 2025: अहमदाबाद पहुंचे पूर्व CM विजय रुप...   ||    अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया एअर इंडिया के CEO का बयान, जांच को लेकर कही ये बात   ||    Ahmedabad Plane Crash LIVE Update: डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल देने आएंगे पूर्व सीएम रूपाणी के बेटे   ||    1 दो नहीं 7 बार सोनम-राज ने रची थी साजिश, पहले 2 प्लान हो जाते सफल तो ना जाती राजा की जान   ||    LIVE Israel Iran War Updates: ईरान के समर्थन में आया चीन, इजरायल के हवाई हमलों को बताया संप्रभुता को...   ||    लॉस एंजेलिस में बिगड़े हालात, अमेरिका ने 200 मरीन जवान किए तैनात   ||   

पाकिस्तान कई देशों में कराएगा भारत विरोधी धरने, 5 अगस्त के लिए टूलकिट तैयार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 29, 2023

मुंबई, 29 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर भारत की दुनियाभर में छवि खराब करने की तैयारी कर रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस पर एक टूल किट जारी की है। इसमें अलग-अलग देशों में अपने दूतावास और हाई कमिशन को 5 अगस्त को भारत के खिलाफ प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। पाकिस्तान 5 अगस्त को यौम-ए- इस्तेशाल यानी शोषण के दिन के तौर पर मनाएगा। दरअसल, 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने कानून लाकर जम्मू-कश्मीर को खास दर्जा देने वाले संविधान के आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया था।

आर्टिकल 370 हटाने के चार साल पूरे होने से पहले ही पाकिस्तान ने अपना प्रोपोगैंडा फैलाना शुरू कर दिया है। इसी महीने में पाकिस्तान ने तुर्किये में अपने दूतावास में कश्मीर पर एक सेमिनार कराया। इसे जम्मू कश्मीर विवाद, समाधान की खोज नाम दिया गया था। दरअसल, तुर्किये कश्मीर मामले में पाकिस्तान का समर्थन और भारत का विरोध करता है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए वहां इस तरह के आयोजन करना आसान है। इसी तरह का एक सेमिनार पाकिस्तान ने PoK में भी कराया था। वहीं, पाक अधिकृत कश्मीर में एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जाएगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.