ताजा खबर
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: जांच में शामिल हुए ‘ह्यूमन फैक्टर’ एक्सपर्ट, पायलट पर WSJ का बड़ा दावा   ||    अहमदाबाद में ‘रेप-गैंगरेप’ चेतावनी वाले पोस्टर्स पर बवाल, पुलिस ने किया पल्ला झाड़ा   ||    सोनम बाजवा सातवें आसमान पर – ‘गड्डे गड्डे चा’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, चमक रहा है करियर का सितारा   ||    शाहरुख खान ने नेशनल अवॉर्ड के लिए आभार जताया!   ||    डिनर डेट पर नजर आये तारा सुतारिया और वीर पाहाड़िया!   ||    अल्लू अर्जुन ने विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी को नेशनल अवार्ड जीतने पर दी बधाई!   ||    मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन अहमदाबाद में 12 मंजिला ऊंचाई पर दौड़ेगी, साबरमती पर बन रहा 36 मीटर ऊंचा प...   ||    कानपुर में अहमदाबाद जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस का डिब्बा पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला   ||    साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़े उमर अब्दुल्ला, अटल ब्रिज की तारीफ, बोले- सबसे खूबसूरत जगहों में से एक   ||    विमान हादसे के पीड़ितों के परिवार को 10 करोड़ मुआवजे का लालच देकर ठगी की कोशिश, धमकी भी दी   ||   

भारतीय नर्स की सजा-ए-मौत के खिलाफ अपील खारिज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, November 17, 2023

मुंबई, 17 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय नर्स की सजा-ए-मौत पर अमल का खतरा बढ़ गया है। वह 2017 से यमन की जेल में कैद है। यहां के सुप्रीम कोर्ट ने सजा के खिलाफ दायर की गई अपील खारिज कर दी है। मूल रूप से केरल की रहने वाली नर्स का नाम निमिषा प्रिया है। उसे तलाल अब्दो मेहदी नाम के शख्स को कथित रूप से बेहोशी का इंजेक्शन देकर मारने का दोषी पाया गया है। निमिषा ने तलाल को इसलिए मारा, क्योंकि उसके पास निमिषा का पासपोर्ट था और वह इसे वापस लेकर भारत लौटना चाहती थी। यमन में सिविल वॉर चल रहा है। भारतीयों के वहां जाने पर रोक है। प्रिया की मां वहां जाकर मारे गए शख्स के परिवार को मुआवजा देकर बेटी की जान बचा सकती हैं, हालांकि यह इतना आसान भी नहीं है।

आपको बता दें, रिपोर्ट के मुताबिक, निमिषा करीब 12 साल पहले यमन गई थीं। उनके पति और बेटी 2014 में भारत लौट आए थे। नौकरी की वजह से निमिषा नहीं लौट सकीं थीं। दरअसल, उन्होंने यमन के नागरिक तलाल अब्दो मेहदी (मृतक) के साथ एक हॉस्पिटल शुरू किया। कुछ वक्त बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। तलाल ने निमिषा का पासपोर्ट छीनकर अपने पास रख लिया। निमिषा ने जब इसकी शिकायत यमन की अथॉरिटीज से की तो तलाल ने उन्हें बताया कि वह निमिषा का पति है। अथॉरिटीज ने कहा कि यह पति-पत्नी के बीच का मामला है। हम दखल नहीं देेंगे। जिसके बाद 25 जुलाई 2017 को निमिषा ने तलाल को बेहोशी का इंजेक्शन यह सोचकर दिया कि वह अपना पासपोर्ट हासिल कर लेंगी और भारत वापस आ जाएंगी लेकिन तलाल की मौत हो गई। निमिषा ने एक और शख्स की मदद से तलाल के शव को ठिकाने लगा दिया। चार दिन बाद ही मामले का खुलासा हो गया और निमिषा को गिरफ्तार कर लिया गया। निमिषा को सजा-ए-मौत सुनाई गई। उनके सहयोगी को ताउम्र जेल की सजा सुनाई गई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.