ताजा खबर
अहमदाबाद हादसे के बाद एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का अनावरण टला   ||    एअर इंडिया हादसे का वीडियो बनाने वाला 17 साल का आर्यन, पुलिस ने दर्ज किया बयान   ||    LIVE Weather News 14 June 2025: आज से बदल सकता है दिल्ली में मौसम का मिजाज, किन राज्यों में लू का अल...   ||    ‘खराब फ्यूल हो सकता है हादसे का कारण…’, Ahmedabad Plane Crash पर क्या बोले विशेषज्ञ   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 14 जून 2025: अहमदाबाद पहुंचे पूर्व CM विजय रुप...   ||    अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया एअर इंडिया के CEO का बयान, जांच को लेकर कही ये बात   ||    Ahmedabad Plane Crash LIVE Update: डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल देने आएंगे पूर्व सीएम रूपाणी के बेटे   ||    1 दो नहीं 7 बार सोनम-राज ने रची थी साजिश, पहले 2 प्लान हो जाते सफल तो ना जाती राजा की जान   ||    LIVE Israel Iran War Updates: ईरान के समर्थन में आया चीन, इजरायल के हवाई हमलों को बताया संप्रभुता को...   ||    लॉस एंजेलिस में बिगड़े हालात, अमेरिका ने 200 मरीन जवान किए तैनात   ||   

FBI ने अमेरिकी राष्ट्रपति को जान से मारने की धमकी देने वाले को एनकाउंटर में किया ढेर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 10, 2023

मुंबई, 10 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को जान से मारने की धमकी देने वाले को FBI ने मुठभेड़ में मार गिराया। अमेरिका की डोमेस्टिक इंटेलिजेंस एजेंसी FBI ने ये एनकाउंटर तब किया है जब राष्ट्रपति अगले साल होने वाले चुनाव के प्रचार के लिए अमेरिका के उटाह राज्य जाने वाले थे। आपको बता दें, सितंबर 2022 में उटाह के ही एक व्यक्ति रॉबर्टसन ने बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को मारने की धमकी दी थी। वहीं, FBI के मुताबिक उनके अधिकारियों ने रॉबर्टसन को उटाह के साल्ट लेक सिटी में बीते दिन उसके घर पर सर्च वॉरंट और अरेस्ट वॉरंट देने की कोशिश की। पुलिस जब वहां पहुंची तो वो हथियारों से लैस था और उसने गोली चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद FBI ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें रॉबर्टसन मारा गया। मुठभेड़ बुधवार को अमेरिका के समयानुसार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर हुई।

तो वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक FBI ने रॉबर्टसन के एंकाउंटर की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी दी है। इस मामले में जब रॉबर्टसन की बेटी से सवाल किए गए तो उसने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। FBI ने बताया है कि रॉबर्टसन के पास कई खतरनाक हथियार थे। इनमें कई तरह की स्नाइपर राइफल भी शामिल हैं। आपको बता दें, रॉबर्टसन पर राष्ट्रपति जो बाइडेन और कमला हैरिस को धमकी देने के अलावा 2 और मामलों दर्ज थे। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन के बीते दिन होने वाले उटाह दौरे से दो दिन पहले सोमवार को उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा था। इसमें उसने कहा था, मैनें अपनी M24 स्नाइपर राइफल से धूल साफ कर ली है। वहीं सितंब में उसने लिखा था, ये राष्ट्रपति की हत्या के लिए बिल्कुल सही समय है। पहले जो बाइडेन फिर कमला। दरअसल, रॉबर्टसन ट्रम्प का कट्टर समर्थक था। वो बाइडेन और कमला हैरिस से ट्रम्प के चुनाव हारने का बदला लेने के दावे करता था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.