ताजा खबर
'नेहरू ने जानबूझकर मां दुर्गा के श्लोक हटाये', वंदे मातरम को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना   ||    लूव्र म्यूजियम के सर्विलांस सिस्टम का पासवर्ड निकला इतना कमजोर, 850 करोड़ की चोरी में खुलासा   ||    भारत-पाक के बीच सीजफायर पर ट्रंप का नया दावा, मारे गिराए गए विमानों पर क्या कहा?   ||    गर्लफ्रेंड से करनी थी शादी, बनाया मास्टरप्लान, पत्नी का ही बना लिया अश्लील वीडियो… बोला- 10 लाख दे त...   ||    बिहार चुनाव 2025: रिकॉर्ड वोटिंग का धमाका, नीतीश की सत्ता हिलेगी या तेजस्वी का खेल बिगड़ेगा?   ||    काम के प्रेशर से परेशान नर्स ने किया दिल दहलाने वाला काम, 10 मरीजों को सुलाया मौत की नींद   ||    व्हाइट हाउस में मची अफरा-तफरी, ट्रंप के ठीक पीछे खड़ा व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिरा; जानें फिर क्या ...   ||    ‘पायलटों को दोषी नहीं ठहरा सकते…’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पुन: जांच के लिए SC ने केंद्र-DGCA को दि...   ||    Exclusive: 100 करोड़ वाले DSP ऋषिकांत शुक्ला का पहला बयान, हिस्ट्रीशीटर मनोहर शुक्ला और सपा पर लगाए ...   ||    इस देश के पास नहीं है एक भी सोने की खदान, फ‍िर है दुनिया के चौथे सबसे बड़े स्वर्ण भंडार का माल‍िक   ||   

चीन के वैज्ञानिक चंद्रमा से पृथ्वी पर हीलियम पहुंचाने के लिए मैग्नेटिक स्पेस लॉन्चर बनाने की कर रहे तैयारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 24, 2024

मुंबई, 24 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन के वैज्ञानिक चंद्रमा से पृथ्वी पर हीलियम पहुंचाने के लिए मैग्नेटिक स्पेस लॉन्चर (Magnetic Space Launcher) बनाने की तैयारी में हैं। लॉन्चर का वजन 80 मीट्रिक टन (800 क्विंटल) और कीमत लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपए होगी। इसका इस्तेमाल चंद्रमा की सतह पर मौजूद आइसोटोप हीलियम-3 को निकालने के लिए किया जाएगा। शंघाई इंस्टीट्यूट ऑफ सैटेलाइट इंजीनियरिंग के शोधकर्ताओं के मुताबिक, हीलियम-3 न्यूक्लियर फ्यूजन से साफ ऊर्जा पाने का आशाजनक तरीका है। सिर्फ 20 टन हीलियम-3 चीन की एक साल की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए काफी हो सकती है। लॉन्चर कब से तैयार होगा यह तारीख अभी नहीं बताई गई है। इसे चंद्रमा की सतह पर कम से कम 20 साल तक चलने के लिए डिजाइन किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह योजना रूस और चीन के साझा अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़ी हो सकती है। इसमें दोनों देशों ने 2035 तक चंद्रमा के साउथ पोल पर शोध स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भी रखा था।

वही, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब इसरो चंद्रयान 4 और 5 की तैयारी कर रहा है। ISRO प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ ने मंगलवार (20 अगस्त) को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने अगले चरण के मून मिशन के लिए डिजाइन तैयार कर लिया है। सरकार से मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें चंद्रयान-4 मिशन में चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रमा के पत्थरों और मिट्टी को पृथ्वी पर लाना, चंद्रमा से एक अंतरिक्ष यान को लॉन्च करना, चंद्रमा की कक्षा में अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग का प्रदर्शन करना और नमूनों को पृथ्वी पर वापस लाना शामिल है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.