ताजा खबर
एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता में उतारा गया सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहा विमान   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 17 जून 2025: G-7 समिट में नहीं मिलेंगे पीएम मो...   ||    चीन के पास 600 परमाणु हथियार, भारत-पाकिस्तान के पास कितने हैं? SIPRI की रिपोर्ट में बड़े खुलासे   ||    चीन के पास 600 परमाणु हथियार, भारत-पाकिस्तान के पास कितने हैं? SIPRI की रिपोर्ट में बड़े खुलासे   ||    PM मोदी के कनाडा दौरे के क्या हैं कूटनीतिक मायने? मित्र देशों के साथ इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा   ||    Raja Raghuvanshi का कत्ल लव ट्रेंगल तक सीमित नहीं, नए एंगल को लेकर शिलांग पुलिस का दावा   ||    Israel Iran War LIVE Updates: ‘ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए’, G7 देशों ने जारी किया संय...   ||    डोनाल्ड ट्रंप ने G7 समिट बीच में क्यों छोड़ा? बोले- ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है   ||    कौन हैं अयातुल्ला अली खामेनेई? ईरान के सुप्रीम लीडर, जिन्हें मारना चाहते हैं नेतन्याहू   ||    PM Modi Canada Visit: कनाडा पहुंचे पीएम मोदी, G-7 समिट में लेंगे हिस्सा, जानें कैसा है प्रवासियों मे...   ||   

जर्मनी में अफगान शरणार्थी ने लोगों को कार से कुचला, पुलिस को जानबूझकर हमले का शक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 13, 2025

मुंबई, 13 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जर्मनी के म्यूनिख शहर में एक अफगानी शरणार्थी ने लोगों पर कार चढ़ा दी है। इस हादसे में 28 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। म्यूनिख बवेरिया की राजधानी है। घटना यहां के डाउनटाउन इलाके के पास स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:30 बजे हुई। उस वक्त सर्विस वर्कर्स यूनियन के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने 24 साल के हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्राइवर का नाम फरदाह बताया जा रहा है। वह 2016 में जर्मनी आया था। उस पर इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अफसर समेत 6 लोगों को चाकू मारकर घायल करने का आरोप है। पुलिस ही घटनास्थल से मिनी कूपर कार को बरामद किया है। फायर सर्विस के मुताबिक घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस को शक है कि यह हमला जानबूझकर किया गया है। वहीं, म्यूनिख के मेयर डाइटर राइटर ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और बताया कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

बवेरिया के गृहमंत्री जोआचिम हरमन के मुताबिक पुलिस पहले से हमलावर को जानती थी। वह पहले नशीले पदार्थ की तस्करी और दुकान से सामान चुराने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर मिनी कूपर कार चला रहा था। हमले के वक्त कार की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा थी। घटनास्थल से बरामद कार की फ्रंट विंडो पूरी तरह चकनाचूर हो गई थी। रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

म्यूनिख में 'म्यूनिख सिक्योरिटी समिट' का आयोजन शुरू होगा। इस समिट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल होंगे। हादसा समिट वाली जगह से सिर्फ 1.5 किमी दूर हुआ है। म्यूनिख सिक्योरिटी समिट इंटरनेशनल सिक्योरिटी पॉलिसी पर होने वाली यह सालाना बैठक है। यह 1963 से म्यूनिख में आयोजित की जा रही है। पहले इसका नाम म्यूनिख कॉन्फ्रेंस ऑन सिक्योरिटी पॉलिसी हुआ करता था। इसका मकसद बातचीत के जरिए दुनिया के देशों में शांति स्थापित करना है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति समिट में भाग लेने के लिए गुरुवार शाम 6 बजे इस म्यूनिख पहुंच गए हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.