ताजा खबर
कन्नप्पा देख खुश हुए रजनीकांत, विष्णु मांचू ने किया खुलासा!!   ||    फर्स्ट कॉपी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    द राजा साब का बहुत ही हल्का टीज़र रिलीज़ हुआ!!   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों की मदद को आगे आए UAE के डॉक्टर, देंगे 6 करोड़ की सहायता   ||    गुजरात में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, भरूच के पास 100 मीटर लंबा स्टील ब्रिज बनकर तैयार   ||    इंडिया क्यों आया था प्लेन क्रैश में जिंदा बचा इकलौता शख्स, क्या है रमेश विश्वास कुमार की कहानी?   ||    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के खिलाफ एक्शन, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला   ||    क्या आपको भी होती है सीने में जलन और गैस? एक्सपर्ट ने बताया कितनी खतरनाक है यह बीमारी, सोनिया गांधी ...   ||    Boeing 787-9: जर्मनी वापस क्यों लौट गई लुफ्थांसा की फ्लाइट, नहीं मिली हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन   ||    राजा रघुवंशी की हत्या में एक-दो नहीं शामिल हैं 10 से 15 लोग, ज्योतिष का बड़ा दावा   ||   

पाकिस्तान में शिया और सुन्नी के बीच हिंसा में 37 लोगों की हुई मौत, 24 लोग हुए घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 23, 2024

मुंबई, 23 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (KPK) में शुक्रवार को दो गुटों की हिंसा में 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा घायल हो गए। KPK के ही बालिश्खेल, खार काली, कुंज अलीजई और मकबल इलाके में अभी भी संघर्ष जारी है। मरने वालों और घायलों में ज्यादा तादाद शिया समुदाय के लोगों की है। पुलिस के मुताबिक, यहां छह महिलाओं को बंधक गया है, लेकिन लगातार गोलीबारी और कनेक्टिविटी नहीं होने की वजह से पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। लड़ाई में घरों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। बिगड़ते हालात की वजह से जिले के सभी स्कूल-कॉलेज शनिवार तक के लिए बंद कर दिए गए। इस संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब खैबर पख्तूख्वा के कुर्रम जिले में अलीजई (शिया) और बागान (सुन्नी) जनजाति के संघर्ष में पैसेंजर वैन काफिले पर फायरिंग की गई। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को कुर्रम जिले के मंदुरी और ओछाट में 50 से ज्यादा पैसेंजर वैन पर गोलीबारी की गई, जिसमें 6 वैन को भारी नुकसान पहुंचा। ये सभी गाड़ियां एक काफिले में पारचिनार से खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर जा रही थी। इसमें 50 लोगों की मौत हो गई, और 20 लोग घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा को लेकर हमेशा से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव रहा है। इस वजह से कई आतंकी गुट इसे पनाहगाह की तरह इस्तेमाल करते हैं। यहां पर होने वाली आतंकी घटनाओं की एक बड़ी वजह बॉर्डर एरिया को लेकर दोनों देशों में आपसी सहमति न होना है।

दरअस्ल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक सीमा के जरिए अलग होते हैं। इसे डूरंड लाइन कहा जाता है। पाकिस्तान इसे बाउंड्री लाइन मानता है, लेकिन तालिबान का साफ कहना है कि पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा राज्य उसका ही हिस्सा है। पाकिस्तानी सेना ने यहां कांटेदार तार से फेंसिंग की है। अफगानिस्तान पर कब्जे पर तालिबान ने पाकिस्तान से इस इलाके को खाली करने को कहा और यहां लगी फेंसिंग उखाड़ दी। पाकिस्तान ने इसका विरोध किया और वहां फौज तैनात कर दी। इसके बाद तालिबान ने वहां मौजूद पाकिस्तानी चेक पोस्ट्स को उड़ा दिया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.