ताजा खबर
IPL फाइनल को कोलकाता से अहमदाबाद जाने से नाराज TMC, खेल मंत्री बोले– “बीसीसीआई मौसम विशेषज्ञ कब से ब...   ||    अहमदाबाद में मर्सिडीज से कुचले गए फुटबॉलर राहुल, 8 दिन बाद कांस्टेबल के बेटे की गिरफ्तारी   ||    ट्रंप का एक और झूठ आया सामने, अफ्रीकी राष्ट्रपति को दिखाई कांगो हिंसा की फोटो   ||    बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस दे सकते हैं इस्तीफा, सामने आई ये बड़ी वजह   ||    ‘न्याय और शक्ति का नया रूप बन गया सिंदूर’, UAE में बोली बांसुरी स्वराज   ||    पाक सेना प्रमुख पर भड़के पूर्व पीएम इमरान खान, बोले खुद को राजा की उपाधि दे असीम मुनीर   ||    ‘पानी रोका तो सांसें छीन लेंगे…’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान, फिर दी गीदड़भभकी   ||    विदेश मंत्री जयशंकर ने जर्मन संसद में पाकिस्तान की खोली पोल, आतंकवाद पर मांगा समर्थन   ||    CBI ने सत्यपाल मलिक समेत 6 लोगों के खिलाफ चार्जशीट की दायर, पूर्व राज्यपाल बोले- अस्पताल में भर्ती ह...   ||    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत समेत 6 कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र प्रदान किए, यहां देखें पू...   ||   

मशहूर लेखक की आंख फोड़ने वाला शख्स कौन? जिसे सुनाई गई 25 साल की सजा

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 17, 2025

अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी पर अगस्त 2022 में हुए हमले के बाद लंबी कानूनी कार्रवाई के बाद हादी मतर को शुक्रवार, 16 मई 2025 को दोषी करार देते हुए 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इस हमले में रुश्दी की एक आंख की रोशनी चली गई थी।

हमले का विवरण

हादी मतर ने मंच पर चढ़कर सलमान रुश्दी पर चाकू से 10 से ज्यादा वार किए थे, जिससे उनकी जान लेने का प्रयास माना गया। सलमान रुश्दी खुद गवाह बने और उन्होंने हादी की पहचान कोर्ट में की।

हादी मतर कौन है?

  • उम्र: 27 वर्ष

  • जन्म: न्यू जर्सी के फेयरव्यू में

  • परिवार: लेबनानी मूल के माता-पिता

  • काला कपड़ा और मास्क पहनकर हमला किया

  • जांच में पता चला कि हादी हिजबुल्लाह और ईरानी शिया चरमपंथी समूहों से जुड़ा था

  • फेसबुक पर ईरानी नेताओं की तस्वीरें मिलीं, जिनमें अयातुल्ला खामनेई शामिल हैं

  • वह शिया चरमपंथ और इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का समर्थक माना जाता है

हमले की वजह

हादी मतर ने सलमान रुश्दी पर उनके विवादित उपन्यास ‘द सैटेनिक वर्सेज’ के कारण हमला किया था। यह उपन्यास पैगंबर मुहम्मद के जीवन से प्रेरित था, जिसे कुछ मुसलमानों ने ईशनिंदा माना। 1988 में प्रकाशित इस किताब ने कई देशों में प्रतिबंध पाए और ईरान के सर्वोच्च नेता ने रुश्दी के खिलाफ मौत का फतवा भी जारी किया था। इस कारण सलमान रुश्दी 9 साल तक छिपकर रहे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.