ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

पहले हूतियों की तरह तेल टैंकर पर कब्जा किया, अब वेनेजुएला पर ट्रंप का नया वार, मादुरो को बचाने मैदान में पुतिन

Photo Source :

Posted On:Friday, December 12, 2025

साउथ अमेरिका के वेनेजुएला और अमेरिका के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी फोर्सेस ने एक तेल टैंकर पर नाटकीय कार्रवाई करते हुए कब्जा कर लिया। अमेरिका का आरोप है कि यह टैंकर ब्लैक-मार्केट तेल लेकर जा रहा था। हेलीकॉप्टर से उतरते अमेरिकी कमांडो का वीडियो भी जारी किया गया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। यह कार्रवाई, 2023 में हूती विद्रोहियों द्वारा एक जहाज पर उतरकर उसे कब्जे में लेने जैसी घटना की याद दिलाती है। इसके साथ ही बुधवार देर शाम अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।

टैंकर अब अमेरिकी बंदरगाह की ओर

व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि टैंकर जिसका नाम ‘स्किपर’ बताया गया है, को अब अमेरिकी बंदरगाह ले जाया जाएगा और उस पर मौजूद तेल भी जब्त किया जाएगा। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर लगातार दबाव बढ़ा रहा है, जिसका उद्देश्य कथित तौर पर मादुरो शासन के अवैध वित्तीय नेटवर्क को निशाना बनाना है।

अमेरिका ने क्यों किया जहाज पर कब्जा?

व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने कहा कि यह ऑपरेशन उन जहाजों को रोकने के लिए किया गया है जो ब्लैक मार्केट तेल बेचकर ड्रग्स और आतंकी नेटवर्क को फंडिंग देते हैं। अमेरिकी सरकार का दावा है कि वेनेजुएला के मादुरो शासन के जरिए बड़े स्तर पर नारको-ट्रैफिकिंग होती है, और ये जहाज उसी नेटवर्क का हिस्सा हैं।

अमेरिका पिछले कई महीनों से कैरिबियन में भारी सैन्य तैनाती कर रहा है। अमेरिका ने अपना सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड फोर्ड को वेनेजुएला के करीब तैनात किया है। अमेरिकी कोस्टगार्ड ने हाल के महीनों में कई कथित ड्रग-बोट्स को निशाना बनाया है, जिनमें करीब 90 लोगों की मौत हुई है। इससे दोनों देशों के बीच टकराव और गहरा गया है।

वेनेजुएला की तीखी प्रतिक्रिया

टैंकर सीज होने पर वेनेजुएला ने इसे ‘अंतरराष्ट्रीय समुद्री डकैती’ करार दिया है। वेनेजुएला के विदेश मंत्रालय और वरिष्ठ मंत्री दियोसदादो काबेलो ने अमेरिका को "चोर, मर्डरर और पायरेट" तक कह दिया। उनका आरोप है कि अमेरिका वेनेजुएला का तेल हथियाने और देश को अस्थिर करने की साजिश कर रहा है।

बाहर से समर्थन, अंदर से विरोध

अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर जैसे-जैसे दबाव बढ़ रहा है, उसे बाहर से समर्थन मिल रहा है। अमेरिका की ओर से टैंकर सीज करने की कार्रवाई के तुरंत बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मादुरो को फोन कर समर्थन जताया। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन युद्ध में उलझे रूस के पास वेनेजुएला की मदद करने का ज्यादा स्कोप नहीं है। वहीं, वेनेजुएला में विपक्षी लीडर मारिया कोरिना मचाडो का कहना है कि वेनेजुएला पर आक्रमण का खतरा नहीं है, क्योंकि "उस पर पहले ही हमला हो चुका है।" उनकी टिप्पणी का इशारा मादुरो शासन के तहत देश के आर्थिक और सामाजिक पतन की ओर है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.