ताजा खबर
अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण, गुजरात के चार सेमीकंडक्टर प्लांट्स की प्रगति से संतुष्ट...   ||    बैंकॉक से गांजा तस्करी का खुलासा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 6.2 किलो ड्रग्स के साथ दो भारतीय गिरफ्तार   ||    राष्ट्रपति मुर्मू ने कैंची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन किए, उत्तराखंड को बताया 'ज्ञान की भूमि'   ||    पति को मारकर भी नहीं भरा मन, लाश के पास बैठकर किया मेकअप और फिर... झकझोर देगी पूरी घटना   ||    अमेरिका में बड़ा आतंकी हमला नाकाम, इस्लामिक स्टेट की तर्ज पर हैलोवीन पर करना चाहते थे अटैक   ||    कनाडा का नया वीजा प्लान क्या है, जिसने भारतीयों को बनाया निशाना? एक बार में रद हो जाएंगे आवेदन   ||    पाकिस्तान का अफगानिस्तान को झटका, अफगानियों को देश छोड़ने का आदेश, अपने लोगों को भी चेतावनी   ||    ‘ममदानी चुनाव जीता तो फंडिंग रोक दूंगा’, डोनाल्ड ट्रंप ने दी धमकी, न्यूयॉर्क मेयर चुनाव पर क्यों छिड...   ||    21 दिन में रिफंड, टिकट में फ्री बदलाव… हवाई यात्रा को लेकर बनेंगे ये 7 बड़े नियम, DGCA कब से करेगा ल...   ||    मणिपुर में सेना का बड़ा एनकाउंटर, चुराचांदपुर में मारे गए 4 मिलिटेंट्स   ||   

पहले पूर्व पति फिर पूर्व प्रेमी को मारी गोली, महिला जज के कारनामे ने मचा दी सनसनी; जानें पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 10, 2025

पेनसिल्वेनिया। अमेरिका के पेनसिल्वेनिया राज्य में एक सनसनीखेज मामले में जज सोन्या मैकनाइट को पूर्व प्रेमी पर जानलेवा हमला करने का दोषी पाया गया है। मैकनाइट पर आरोप था कि उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी को सोते वक्त सिर में गोली मार दी थी। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें हत्या के प्रयास और गंभीर हमले के आरोपों में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने बचाव पक्ष की ओर से की गई रिहाई की अपील खारिज कर दी है। अब 28 मई को सजा सुनाई जाएगी, जिसमें उन्हें अधिकतम 60 साल तक की सजा हो सकती है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना फरवरी 2024 की है, जब सोन्या मैकनाइट अपने पूर्व प्रेमी के घर पर रह रही थीं। दोनों का रिश्ता पहले ही खत्म हो चुका था और प्रेमी ने उन्हें कई बार घर छोड़ने के लिए कहा था। इस बात को लेकर मैकनाइट काफी गुस्से में थीं और कोर्ट में वकीलों ने दावा किया कि वह ईर्ष्यालु हो चुकी थीं। मुकदमे के दौरान पूर्व प्रेमी ने गवाही दी कि गोलीबारी के बाद वह कुछ देख नहीं पाया, लेकिन उस समय घर में सिर्फ मैकनाइट मौजूद थीं। वहीं, मैकनाइट के वकील ने दलील दी कि पूर्व प्रेमी हमलावर को पहचान नहीं सका, इसलिए यह आरोप पूरी तरह पुष्ट नहीं है।

पहले भी सामने आ चुके हैं विवाद

  • 2019: पेनलाइव डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, मैकनाइट ने अपने अलग हो चुके पति को फर्नीचर ले जाने के बहाने घर बुलाया और उस पर गोली चला दी थी। हालांकि, इस मामले में अभियोजकों ने इसे आत्मरक्षा मानते हुए कोई आरोप नहीं लगाए

  • 2020: मैकनाइट पर अपने बेटे के ट्रैफिक केस में हस्तक्षेप करने और न्यायिक प्रक्रिया का उल्लंघन करने का आरोप लगा। इस मामले में न्यायिक आचरण बोर्ड ने जांच शुरू की थी।

  • 2023: इन आरोपों को देखते हुए, उन्हें नवंबर 2023 में औपचारिक रूप से निलंबित कर दिया गया था।

क्या हो सकती है सजा?

अगली सुनवाई 28 मई को तय की गई है, जहां मैकनाइट को 60 साल तक की सजा सुनाई जा सकती है। यह मामला अमेरिकी न्याय प्रणाली के लिए एक गंभीर उदाहरण है, जहां खुद न्याय देने वाले व्यक्ति पर ही न्यायिक प्रक्रिया के उल्लंघन और हिंसा के आरोप सिद्ध हुए हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.