ताजा खबर
सनी देओल की नई फिल्म सूर्या का ऐलान, 20 नवंबर को सिनेमाघरों में मचेगा धमाल   ||    आनंद एल राय की फिल्म नखरेवाली की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक   ||    अर्जुन रामपाल की अर्जुन नागा की शूटिंग शुरू, अनिल शर्मा के साथ पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता   ||    अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की AA23 को लेकर बड़ा अपडेट जल्द, मेकर्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    अहमदाबाद में नवरात्रि की पहली रात गरबा का जबरदस्त जोश, मैदानों में धूम तो बाहर पार्किंग के लिए मशक्क...   ||    अहमदाबाद में फार्मा फर्म के चार पार्टनरों पर 1.18 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, 10% हिस्सेदारी का दिया ...   ||    रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' का ग्रैमी अवॉर्ड्स में बजा डंका! शाश्वत सचदेव समेत इन गानों की लगी ...   ||    नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा, बोलीं- उनके साथ बिताए पल किसी सपने जैसे है...   ||    तुम मेरे हो ट्रेलर : गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की लव स्टोरी में आएगा बड़ा ट्विस्ट, रोमांस के साथ एक...   ||    रेखा के जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी बधाई, जमकर की तारीफ   ||   

एयर इंडिया पर मुआवजा कम देने का आरोप, परिजनों ने कहा- दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करा रही कंपनी

Photo Source : Google

Posted On:Friday, July 4, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों ने एयरलाइंस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवारों का कहना है कि एयर इंडिया उन्हें मुआवजे से जुड़े दस्तावेजों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराने की कोशिश कर रही है, ताकि भुगतान की राशि में कमी की जा सके।

एयर इंडिया बोली- आरोप बेबुनियाद
वहीं एयर इंडिया ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह एक औपचारिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि मुआवजा सही लोगों तक पहुंचे। कंपनी ने कहा कि प्रश्नावली सिर्फ पारिवारिक संबंधों और कानूनी उत्तराधिकारियों की पहचान के लिए है। एयरलाइंस के अनुसार, यह ईमेल या व्यक्तिगत रूप से जमा की जा सकती है और किसी भी परिवार के घर बिना अनुमति नहीं जाया जाएगा।

यूके की लीगल फर्म ने जताई आपत्ति
हालांकि, यूके की एक लीगल फर्म जो 40 से ज्यादा पीड़ित परिवारों का प्रतिनिधित्व कर रही है, उसने आरोप लगाया है कि एयर इंडिया आर्थिक जानकारी मांगने के लिए दबाव बना रही है। उनके अनुसार, 'आर्थिक निर्भरता' और 'उत्तरजीवी लाभार्थी' जैसे कानूनी शब्दों का फॉर्म में इस्तेमाल किया गया है, जिनका स्पष्ट अर्थ परिवारों को नहीं समझाया गया। इससे भविष्य में मुआवजा कम करने का खतरा बढ़ सकता है।

टाटा समूह ने किया था एक करोड़ का ऐलान
गौरतलब है कि 12 जून को हुए इस भयावह विमान हादसे में 241 में से 240 लोगों की मौत हो गई थी। टाटा समूह ने प्रत्येक मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। साथ ही 500 करोड़ रुपये के ट्रस्ट के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास के लिए योजना भी घोषित की गई थी।

अब तक 47 परिवारों को एडवांस भुगतान मिल चुका है, जबकि 55 और परिवारों की प्रक्रिया जारी है। बावजूद इसके, दस्तावेजों और प्रक्रिया को लेकर परिवारों की चिंता बढ़ती जा रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.