सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने दमदार अंदाज से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने अपनी नई फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभतक' का मोशन पोस्टर जारी करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म के फर्स्ट लुक में सनी का अंदाज पहले से काफी अलग नजर आरहा है। गंभीर चेहरा, आधी सफेद और आधी काली दाढ़ी और हाथ में सिगरेट लिए उनका लुक कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ाता है। अभिनेता ने यहभी बता दिया है कि फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में सनी के प्रशंसकों की नजरें अब उनकी इस नई फिल्म पर टिकगई हैं।
मोशन पोस्टर के साथ सनी देओल ने एक दिलचस्प कैप्शन भी साझा किया। उन्होंने लिखा, 'अतीत और वर्तमान के बीच उलझा हुआ, वह सच कापता लगाता है!' इस एक लाइन से फिल्म की कहानी में छिपे रहस्य और संघर्ष की झलक मिलती है। पोस्टर में सनी का गंभीर और आक्रामक रूपसंकेत देता है कि इस बार उनका किरदार सिर्फ ताकत दिखाने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि उसे कई मुश्किल सवालों के जवाब भी तलाशने पड़सकते हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी कहानी की पूरी जानकारी सामने नहीं रखी है, लेकिन पहली झलक ने फिल्म को लेकर चर्चा जरूर शुरू कर दी है।
'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का निर्देशन मलयालम सिनेमा के चर्चित फिल्ममेकर एम. पद्मकुमार ने किया है। यह उनकी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहलीफिल्म है। खास बात यह है कि यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई मलयालम थ्रिलर 'जोसेफ' का हिंदी रीमेक है, जिसकी कहानी शाही कबीर नेलिखी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल फिल्म में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। वह एक ऐसी जांच में उलझ जाते हैं, जो उन्हें अपराध की दुनिया के साथ-साथ अपने अतीत से जुड़े कई अनसुलझे रहस्यों का सामना करने पर मजबूर करती है।
फिल्म की कहानी में न्याय, नैतिक दुविधा और छिपे हुए सच के परिणामों जैसे गंभीर विषय देखने को मिल सकते हैं। सनी देओल के साथ रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, जिस्शु सेनगुप्ता, टीनू आनंद, मनीष वाधवा और तनुश्री चक्रवर्ती भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा रोहित तिवारीऔर अनूप त्रिवेदी भी फिल्म की स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। अलग-अलग कलाकारों से सजी इस फिल्म में दर्शकों को रहस्य और रोमांच से भरपूर कहानीदेखने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि निर्देशक एम. पद्मकुमार मलयालम की चर्चित कहानी को हिंदी दर्शकों के लिए किस अंदाज में पेश करतेहैं।
फिल्म को कमल मुकुट प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ने एमएम मूवीज के बैनर तले इसका निर्माण किया है।सनी देओल पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में हैं और अब 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' में उनका नया अवतार दर्शकों कीदिलचस्पी बढ़ा रहा है। एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी, अतीत के राज और सच की तलाश पर आधारित यह कहानी बड़े पर्दे पर कितना असर छोड़तीहै, इसका पता रिलीज के बाद ही चलेगा। फिलहाल फिल्म का मोशन पोस्टर सस्पेंस और गंभीरता से भरी एक दिलचस्प कहानी का संकेत दे रहा है।
Check Out The Post:-