ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

अहमदाबाद में व्हाट्सऐप पर तीन तलाक देने वाले होमगार्ड के खिलाफ महिला ने दर्ज की शिकायत

Photo Source : Aaj Tak

Posted On:Friday, November 15, 2024

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद के इसनपुर इलाके में एक होमगार्ड ने व्हाट्सएप पर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से नाजायज संबंध थे, जिसके कारण वे उसे परेशान कर रहे थे। महिला ने इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

महिला ने बताया कि 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। 2023 में पति के नाजायज संबंधों के कारण महिला ने घर छोड़ दिया और अपनी मां के साथ रहने लगी, जबकि उनका 2 साल का बेटा उनके साथ है। महिला ने पहले भी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और भरण-पोषण के लिए फैमिली कोर्ट में मामला दर्ज किया था।

26 अक्टूबर को महिला के पति ने व्हाट्सएप पर गाली-गलौज की और तीन बार तलाक बोलकर शादी तोड़ दी। महिला के परिवार और समाज के लोगों ने मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब महिला ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.