ताजा खबर
19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||    SEBI ने अडाणी समूह को दी क्लीन चिट, कहा- ‘किसी नियम का नहीं हुआ उल्लंघन’   ||    US Fed Rate Cut : अमेरिका ने घटाई ब्याज दरें, भारत पर क्या होगा इसका असर?   ||    गांधीनगर में प्रशासन ने चलाया मेगा डिमोलिशन अभियान, 1 लाख वर्ग मीटर अवैध अतिक्रमण हटाया   ||   

अहमदाबाद में फूड स्टॉल विवाद पर हिंसा, पुलिस ने 14 आरोपी किए गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, March 15, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में गुरुवार (13 मार्च) की रात को हुई हिंसा के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। घटना में कुछ लोगों ने सड़क पर राहगीरों पर हमला किया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस के मुताबिक, यह हिंसा दो बिज़नेस प्रतिद्वंद्वियों के बीच चल रहे विवाद के कारण हुई थी।

पुलिस ने बताया कि वस्त्राल इलाके के एक बिज़नेस स्पॉट पर फूड स्टॉल लगाने को लेकर पंकज भावसार और संग्राम सिकरवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे सिकरवार को लेकर भावसार नाराज था। गुस्से में आकर भावसार ने अपने साथियों को सिकरवार पर हमला करने भेजा। हालांकि, सिकरवार उस वक्त मौके पर मौजूद नहीं था। ऐसे में भीड़ ने गुस्से में सड़क पर चलते लोगों और वाहनों पर हमला कर दिया।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 20 लोगों की भीड़ एक SUV चालक पर हमला करती और तलवार और डंडों से गाड़ियों को नुकसान पहुंचाती नजर आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पीड़ित SUV चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त बलदेव देसाई ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.