ताजा खबर
Virat Kohli Birthday: 37 साल के हुए रिकॉर्ड्स के 'बादशाह' और चेज मास्टर विराट कोहली, बर्थडे पर पढ़ें...   ||    Stock Market Holiday: गुरु नानक जयंती के मौके पर NSE-BSE में आज नहीं होगी ट्रेडिंग; देखें अगली छुट्ट...   ||    Bihar Chunav: 'छठ-हैलोवीन, मोकामा मर्डर और जंगलराज...', पहले चरण में छाए रहे ये राजनीतिक मुद्दे   ||    जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी   ||    जोहरान ममदानी ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क सिटी के पहले भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम मेयर बने   ||    Dev Deepawali 2025: देव दीपावली आज, जरूर करें भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की आरती   ||    Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानकदेव जी के ये वचन बदल सकते हैं आपका जीवन, जरूर लें सीख   ||    Aaj ka Panchang: गुरु नानक जयंती, देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा व्रत आज, शुभ मुहूर्त जानने के लिए ...   ||    अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण, गुजरात के चार सेमीकंडक्टर प्लांट्स की प्रगति से संतुष्ट...   ||    बैंकॉक से गांजा तस्करी का खुलासा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 6.2 किलो ड्रग्स के साथ दो भारतीय गिरफ्तार   ||   

फर्जी आईडी से बैंक खाता खोलकर आर्थिक भ्रष्टाचार पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र और गुजरात में छापेमारी

Photo Source : N7 India News

Posted On:Thursday, November 14, 2024


अहमदाबाद न्यूज डेस्कः फर्जी आईडी के जरिए बैंक खाता खोलकर हुए आर्थिक भ्रष्टाचार मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने महाराष्ट्र और गुजरात में कार्रवाई शुरू कर दी है। अहमदाबाद के 13 और सूरत के 3 स्थानों के अलावा महाराष्ट्र के मालेगांव, नासिक और मुंबई में भी ईडी की छापेमारी जारी है, जिसमें नकली दस्तावेजों के आधार पर बैंक खातों से अवैध लेनदेन की पड़ताल हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान "वोट जिहाद" के नाम से एक मामले ने काफी तूल पकड़ा था, जिसमें बड़े पैमाने पर फर्जी केवाईसी से बैंक खाते खोलकर अवैध तरीके से धनराशि का लेनदेन किया गया। आरोप है कि इन फर्जी खातों के जरिये जनप्रतिनिधित्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी।

ईडी सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं और आर्थिक गड़बड़ी से जुड़े कई बड़े नामों के सामने आने की संभावना है। बैंकिंग सिस्टम का गलत उपयोग करते हुए भारी आर्थिक भ्रष्टाचार किए जाने के सबूत जुटाए जा रहे हैं, जिससे इस मामले में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.