ताजा खबर
मुझे शादी करोगी के 21 साल पुरे हुए, अनीज़ बज़्मी ने लिखा एक शानदार पोस्ट!   ||    ऋषभ शेट्टी की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ   ||    डी54 की शूटिंग कर रहे हैं धनुष   ||    नई रिलीज़ डेट के साथ परम सुंदरी का फर्स्ट सिंगल हुआ रिलीज़!   ||    संगीत, यादें और एक खास सरप्राइज़ के साथ सोनू निगम ने मनाया अपना 52वां जन्मदिन   ||    शेखर कपूर ने किया AI-निर्मित साइंस-फिक्शन सीरीज़ वॉरलार्ड का भव्य ऐलान!   ||    Terrorist Attack: अफ्रीका के बुर्किना फासो में आतंकी हमला, सैन्य अड्डे पर मारे गए 50 सैनिक   ||    भारत पर 25% तक टैक्स लगा सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिया ये संकेत, क्या बढ़ जाएगा एक्सपोर्ट?   ||    NISAR Launching LIVE Updates: मिशन में इसरो के लगे 788 करोड़, दुनिया का पहला डबल फ्रीक्वेंसी रडार वा...   ||    Russia Earthquake LIVE Updates: जापान में आई खतरनाक सुनामी, 9 लाख लोगों को शहर खाली करने का आदेश   ||   

हनीमून फेज ख़त्म होने के बाद भी रिश्ते में स्पार्क कैसे रखे

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

किसी भी रिश्ते की शुरुआत में सब कुछ अच्छा लगता है। अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना , उसके साथ घूमना फिरना सब कुछ। लेकिन धीरे धीरे जब रिश्ते का हनीमून फेज खत्म होता है सब कुछ बदलने लगता है। आपको अपने पार्टनर में गलतियां दिखनी शुरू हो जाती है और रिश्ते का स्पार्क धीरे धीरे कम हो जाता है। आज हम आपको बताने वाले है कैसे आप अपने रिश्ते में हमेशा स्पार्क बनाकर रख सकते है :
1. हमेशा एक दूसरे से कम्यूनिकेट करे
एक हेल्दी रिश्ते की पहचान होती है एक दूसरे से बात करना। अक्सर हम अपनी फीलिंग्स को दबाने लगते है और अगर पार्टनर से प्रॉब्लम होने लगती है तो हम बताते नहीं है। इसकी वजह से रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो जाती है। उस से आपका वातावरण नेगेटिव होने लगता है। इस वजह से आपको हमेशा अपने पार्टनर के साथ अपनी कम्युनिकेशन पूरी रखनी चाहिए।
2. लड़ाई झगड़ो को तभी खत्म करे
लड़ाई झगड़े हर रिश्ते में होते है। भले ही आप कितनी ही कोशिश करके उन्हें इग्नोर नहीं कर पाते लेकिन आपको अपने झगड़ो को तभी के तभी खत्म करना चाहिए। अपने झगड़ो को तभी खत्म करके बात को भूल जाना चाहिए। कभी भी अपने पार्टनर को उस झगडे के साथ सोने न दे। बल्कि तभी बात करो और बात को खत्म करे। इस से आपके रिश्ते में दरार कभी नहीं आएगी।
3. एक दूसरे को ध्यान से सुनिए
अपने पार्टनर को हमेशा सुने। हर इंसान को बोलने का मौका मिलना चाहिए और बहुत ही शांत तरीके से अपने पार्टनर की हर बात को सुने। आराम से सुनने से आप दूसरे इंसान को दिखाते है की उसकी बात भी कितनी इम्पोर्टेन्ट है। एक दूसरे को सुनकर अच्छे से किसी भी प्रॉब्लम का सलूशन निकाला जा सकता है।
4. सोशलाइस करे
हमेशा ही एक दूसरे के साथ रहने और घूमने से आप बोर हो जाते है। इसलिए आपको एक कपल के तौर पर दूसरे लोगों से भी मिलना चाहिए। दूसरे लोगों के साथ मिलकर आप और एन्जॉय करते है और आपके रिश्ते में भी वह बोरियत नहीं आती है।
5. घर का काम मिलकर करे
अक्सर देखा गया है कि घर का काम का सारा बर्डन एक ही पार्टनर पर आता है। ऐसा करने से वह पार्टनर काफी प्रेशर फील करता है और अगर दोनों मिलकर घर का काम करते है तो दोनों के बीच प्यार बना रहता है और आप अपने पार्टनर की इम्पोर्टेंस पहचान पाते है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.