ताजा खबर
दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||   

अपनाये ये 5 तरीके अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को स्ट्रांग रखने के लिए

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

एक हेल्दी रिलेशनशिप वही होता है जहाँ दोनों पार्टनर मिलजुल कर सब करते है। दोनों इक्वल तरीके से रिश्ते में इन्वेस्ट करते है और दोनों एक दूसरे को पूरी इज्जत देते हैं। सिर्फ प्यार से ही सारे रिश्ते नहीं चलते। एक रिश्ते को स्ट्रांग बनाने के लिए प्यार के अलावा बहुत कुछ चाहिए होता है।
जानिए 5 तरीके जिस से आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को स्ट्रांग बना सकते है और अपने बीच स्पार्क को जीवित रख सकते हैं।
1. बोलना सीखे
एक समय के बाद आपको लगता है की आपका पार्टनर आपको अच्छे तरीके से जानता है और उसे वह सब पता होना चाहिए जो आपको पसंद है। लेकिन कई बार आपका पार्टनर आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता .ऐसे में दिल में बात रखने से रिश्ते बिगड़ते है। आपको अपने पार्टनर के सामने अपनी फीलिंग्स बोलनी चाहिए। बोलकर आधी मुश्किलें दूर हो जाती है।
2. एक दूसरे में इंटरेस्ट दिखाएं
हम रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में इतने व्यस्त हो जाते है की हम अपने पार्टनर को फॉर ग्रांटेड लेने लगते है। लेकिन अपने रिश्ते को नयापन देने के लिए आपको एक दूसरे में इंटरेस्ट दिखाना चाहिए। आपको एक दूसरे की पसंद ना पसंद का ध्यान रखना चाहिए।
3. माफ़ी मांगे
हर रिश्ते में तू तू मैं मैं होती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता की रिश्ता खत्म कर दिया जाए। माफ़ी मांगने से कोई छोटा नहीं होता बल्कि आपका रिश्ता मजबूत होता है। आप सामने वालो को बता सकते है की लड़ाई से ज्यादा आपके लिए आपका रिश्ता जरूरी है। जब भी माफी मांगे तो दिल से मांगे और बात को खत्म करना सीखे।
4. एक दूसरे को समझिये
एक रिश्ता को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझना बहुत जरूरी होता है। जरुरी नहीं होता कि जो आपको पसंद है वही आपके पार्टनर को भी पसंद हो। या जैसा आपका नेचर है वैसा ही आपके पार्टनर का भी हो। एक दूसरे को अच्छे से समझ कर ही रिश्ते को आगे बढ़ाया जा सकता हैं।
5. बी रियल
किसी भी रिश्ते में झूठा या आर्टिफिशियल बनकर आप कुछ समय तक ही उसे चला सकते है। ऐसा करके आप खुद ही घुटने लग जायेंगे इसलिए बेहतर यही होगा की आप शुरू से ही रिश्ते में रियल रहे। आप जैसे है वैसे ही रहे और आपके पार्टनर को आपकी हर आदत के बारे में शुरू से ही पता हो।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.