ताजा खबर
19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||    SEBI ने अडाणी समूह को दी क्लीन चिट, कहा- ‘किसी नियम का नहीं हुआ उल्लंघन’   ||    US Fed Rate Cut : अमेरिका ने घटाई ब्याज दरें, भारत पर क्या होगा इसका असर?   ||    गांधीनगर में प्रशासन ने चलाया मेगा डिमोलिशन अभियान, 1 लाख वर्ग मीटर अवैध अतिक्रमण हटाया   ||   

चीजें जो नुकसान पहुंचाती हैं लंबे सुनहरे बालों को

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 28, 2021

मुंबई, 28 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन) सभी की ख्वाहिश होती है कि उनके बाल हमेशा ही लंबे घने और सुनहरे रहे, पर यह हमेशा मुमकिन नहीं हो पाता है। कई बार हम अपने व्यस्त जीवन से समय निकाल कर इसका उपाय करने की भी कोशिश करते हैं पर हर किसी पर हर दवा का अलग प्रभाव होता है। तो किसी को इससे फायदा मिलता है और किसी को नहीं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे तत्व और चीजों को जो आपके लंबे और सुनहरे बालों को नुकसान पहुंचाते हैं।

हेयर जेल :

बिना किसी जानकार के सलाह के हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट यूज करना बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकता है और कई बार तो ऐसा देखा गया है कि यह प्रोडक्ट आपको पूरी तरह से गंजा बना सकते हैं। थोड़ी देर के लिए तो यह आपके बालों को खूबसूरत और देखने योग्य बनाते हैं पर इन प्रोडक्ट का लंबे समय तक गंदा असर देखने को मिलता है।

धूम्रपान :

धूम्रपान आपके शरीर में खून की गति को धीमा करता है और खून सही वक्त पर बालों को मिलने वाली आवश्यक एनर्जी नहीं प्रदान कर पाता है जिससे बालों के डीएनए में बदलाव आता है और वह टूटने लगते हैं।

थकान और चिंता :

थकान और चिंता से भी सिर में जाने वाली खून की नली में बाधा पहुंचती है जिससे कि बालों को उनका खुराक नहीं मिल पाता है।

अनियमित भोजन :

कई बार हम शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कई चीजों को खाना छोड़ देते हैं जोकि हमारे बालों के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। तो ऐसे में बालों को विशेष तौर पर नुकसान पहुंचता है और हमें कारण भी नहीं पता चल पाता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.