ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

TEDx स्पीकर से स्किनकेयर एंटरप्रेन्योर तक, जानिए कैसे गज़ल कोठारी बदल रही हैं भारत में ब्यूटी की सोच

Photo Source :

Posted On:Friday, July 3, 2026

ब्यूटी इंडस्ट्री में हर दिन नए ट्रेंड्स आते हैं और सोशल मीडिया पर दर्जनों स्किनकेयर रूटीन वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस शोर के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सुंदरता को सिर्फ मेकअप या महंगे प्रोडक्ट्स तक सीमित नहीं मानते। गज़ल कोठारी उन्हीं चुनिंदा नामों में शामिल हैं, जो स्किनकेयर को वेलनेस और जागरूक जीवनशैली के साथ जोड़कर एक नई सोच को बढ़ावा दे रही हैं। TEDx स्पीकर, पॉडकास्टर और स्किनकेयर फ़ाउंडर के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

गज़ल ने अपने स्किनकेयर ब्रांड लीफोबेरी (Leafoberryy) की शुरुआत इस सोच के साथ की कि लोगों को ऐसे प्रोडक्ट्स मिलें जो आसान हों और रोजमर्रा की स्किन से जुड़ी परेशानियों का प्रभावी समाधान दे सकें। उनका मानना है कि लंबी और जटिल स्किनकेयर रूटीन की बजाय सही फ़ॉर्म्युलेशन और बेहतर इंग्रीडिएंट्स ज़्यादा मायने रखते हैं। इसी सोच ने उनके ब्रांड को कॉन्शियस ब्यूटी की दिशा में आगे बढ़ाया है।

ब्रांड के चर्चित प्रोडक्ट्स में हिमालयन योगा ग्लो क्रीम का नाम खास तौर पर लिया जाता है, जिसे भारत की पहली योग-प्रेरित स्किनकेयर क्रीम बताया जाता है। वहीं मूनमिस्ट रिन्यूअल नाइट क्रीम को मल्टी-टास्किंग नाइट क्रीम के तौर पर विकसित किया गया है, जिसमें 24 कैरेट गोल्ड और कई एक्टिव इंग्रीडिएंट्स शामिल हैं। इसका उद्देश्य रात के समय स्किन की देखभाल को आसान बनाना है, ताकि अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर निर्भरता कम हो सके।

इनोवेशन की इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए म्यूसिन फ्यूज़न सीरम भी तैयार किया गया है। यह एक वीगन स्किन रिपेयर सीरम है, जिसमें स्नेल म्यूसिन की जगह भिंडी, गोटू कोला और कमल जैसे पौधों से प्राप्त तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। यह उन लोगों के लिए एक विकल्प है जो प्लांट-बेस्ड स्किनकेयर को प्राथमिकता देते हैं और हाइड्रेशन के साथ स्किन बैरियर को मजबूत बनाना चाहते हैं।

स्किनकेयर के अलावा गज़ल कोठारी अपने पॉडकास्ट 'स्किनकॉफ़ी विथ ग़ज़ल के जरिए भी लोगों तक पहुंच रही हैं। इस प्लेटफ़ॉर्म पर सेलिब्रिटी, हेल्थ एक्सपर्ट्स, वेलनेस प्रोफेशनल्स और कई अन्य गेस्टस सुंदरता, मेन्टल हेल्थ, लाइफस्टाइल और पर्सनल ग्रोथ जैसे विषयों पर खुलकर बातचीत करते हैं। इसका उद्देश्य केवल स्किनकेयर टिप्स देना नहीं, बल्कि लोगों को संतुलित और जागरूक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना भी है।

गज़ल कोठारी का मानना है कि कॉन्शियस ब्यूटी सिर्फ अच्छे दिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ऐसे फैसले लेने की सोच है जो त्वचा के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर हों। यही वजह है कि वह अपने ब्रांड और पॉडकास्ट के माध्यम से लोगों को सुंदरता को एक व्यापक नज़रिए से देखने के लिए प्रेरित कर रही हैं। बदलते दौर में उनकी यह पहल भारत के ब्यूटी और वेलनेस सेक्टर में एक नई दिशा देने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.