ताजा खबर
19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||    SEBI ने अडाणी समूह को दी क्लीन चिट, कहा- ‘किसी नियम का नहीं हुआ उल्लंघन’   ||    US Fed Rate Cut : अमेरिका ने घटाई ब्याज दरें, भारत पर क्या होगा इसका असर?   ||    गांधीनगर में प्रशासन ने चलाया मेगा डिमोलिशन अभियान, 1 लाख वर्ग मीटर अवैध अतिक्रमण हटाया   ||   

गर्मियों में है घमोरिया से परेशान , तो अपनाये ये घरेलु नुस्खे

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

गर्मियां बढ़ते ही लोगों को घमोरिया की दिक्कत होनी शुरू हो जाती है। इसकी वजह से आपको दर्द, खुजली होने लगती है और बार बार आप अपने शरीर पर खुजलाते रहते है जिसके कारण वहाँ निशान भी पढ़ जाते है। कुछ लोग बाजार से पाउडर लाकर उसपर डालते रहते है लेकिन आज हम नुस्खे बताने वाले है जिनको अपनाकर आपको घमोरिया से आराम मिलेगा :

1. सबसे पहली बात जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए भले ही उसे घमोरिया हो या नहीं। गर्मियों के दिनों में आपको दो टाइम नहाना चाहिए इस से आपका शरीर साफ़ रहता है।
2. घमोरिया पर ठंडी बर्फ लगाने से बहुत राहत मिलती है। आप कुछ बर्फ के टुकड़े एक कपडे में ले और उसको घमोरिया वाली जगह पर दिन में दो तीन बार लगाए। आपको काफी आराम मिलेगा।
3. नारियल तेल में कपूर डाल कर मिक्स कर ले। नहाने से बाद इस मिश्रण को अपने शरीर पर लगा ले। घमोरियों से राहत मिलेगी।
4. मुल्तानी मिट्टी आपके शरीर को बहुत ठंडक देती है। अगर आप घमोरियों वाली मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल डाल कर लगाएंगे और उसको सूखने पर धोने पर काफी आराम मिलता है।
5. कच्चे पपीते का पेस्ट लेकर उसेआटे में मिला ले। इस लेप को दो तीन बार अपने शरीर पर लगाए और सूखने पर धो ले। घमोरियों से काफी आराम मिलेगा।
6. खसखस का शरबत भी आपको काफी आराम दे सकता है। आप इसको दिन में दो बार पिए या फिर खसखस को पीसकर पानी में मिला ले। इस पानी से नाहा कर भी घमोरिया दूर भाग जाती है।
7. आप दही में पुदीने के पत्तो को पीसकर मिला ले। इसको अपने शरीर पर लगा ले। सूखने पर नहा ले। आपको काफी आराम मिलेगा।
इसके साथ साथ ध्यान रखें गर्मियों में कॉटन के कपडे ही पहनें और तेज धुप में बाहर निकलने से बचे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.