ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

जयपुर में पति की आत्महत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 8, 2025

मुंबई, 08 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करती थी। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कालवाड़ थानाधिकारी कविता शर्मा के अनुसार, हाथोज स्थित मां वैष्णो देवी कॉलोनी निवासी प्रकाश शर्मा ने 13 अगस्त 2024 को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के बाद 6 जून 2025 को उसकी पत्नी चंचल शर्मा और उसके प्रेमी राकेश सैनी को अरेस्ट किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रकाश की शादी वर्ष 2017 में चंचल शर्मा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों परिवार से अलग होकर करधनी क्षेत्र के वैद्यजी का चौराहा पर रहने लगे थे। वहीं चंचल की राकेश सैनी से नजदीकियां बढ़ने लगीं और वह प्रकाश की अनुपस्थिति में उसके घर आने-जाने लगा। आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्रकाश पर मारपीट और मानसिक दबाव डालना शुरू किया और उसकी सैलरी भी राकेश के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती थी। घटना के दिन 13 अगस्त को चंचल अपने पति के साथ मायके आई थी। उसी दौरान प्रकाश के बैंक अकाउंट से प्रेमी राकेश को ₹36,000 ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए और उस पर ₹3 लाख की और रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया। इसी को लेकर पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर प्रकाश पर दबाव बनाते हुए उसे प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर प्रकाश ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। प्रकाश की बिगड़ती हालत पर परिजन उसे पहले चिरायु हॉस्पिटल और फिर मणिपाल हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मां ललिता देवी ने 3 जनवरी 2025 को कालवाड़ थाने में बहू चंचल और राकेश सैनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस को बयानों में विरोधाभास और प्रेमी के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के सबूत मिले, जिसके आधार पर दोनों को 6 जून की दोपहर गिरफ्तार किया गया और शनिवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.