ताजा खबर
सनी देओल की नई फिल्म सूर्या का ऐलान, 20 नवंबर को सिनेमाघरों में मचेगा धमाल   ||    आनंद एल राय की फिल्म नखरेवाली की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक   ||    अर्जुन रामपाल की अर्जुन नागा की शूटिंग शुरू, अनिल शर्मा के साथ पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता   ||    अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की AA23 को लेकर बड़ा अपडेट जल्द, मेकर्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    अहमदाबाद में नवरात्रि की पहली रात गरबा का जबरदस्त जोश, मैदानों में धूम तो बाहर पार्किंग के लिए मशक्क...   ||    अहमदाबाद में फार्मा फर्म के चार पार्टनरों पर 1.18 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, 10% हिस्सेदारी का दिया ...   ||    रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' का ग्रैमी अवॉर्ड्स में बजा डंका! शाश्वत सचदेव समेत इन गानों की लगी ...   ||    नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा, बोलीं- उनके साथ बिताए पल किसी सपने जैसे है...   ||    तुम मेरे हो ट्रेलर : गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की लव स्टोरी में आएगा बड़ा ट्विस्ट, रोमांस के साथ एक...   ||    रेखा के जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी बधाई, जमकर की तारीफ   ||   

राजस्थान के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और मदरसों में रोज गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 5, 2025

मुंबई, 05 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान सरकार ने राज्यभर के सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेजों और मदरसों में रोजाना राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गाने का फैसला किया है। यह निर्णय ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लिया गया है। 7 नवंबर को गीत के 150 साल पूरे हो रहे हैं, जिसके मौके पर राज्य सरकार पूरे वर्ष को ‘देशभक्ति वर्ष’ के रूप में मनाएगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह नियम राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी संस्थानों पर लागू होगा, चाहे वे स्कूल हों, कॉलेज हों या मदरसे। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है, जो हर नागरिक के हृदय में देशभक्ति की भावना जागृत करता है।

वहीं, शिक्षा विभाग ने कम नामांकन वाले स्कूलों के विलय की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। दिलावर ने बताया कि इस साल 449 स्कूलों का मर्ज किया जा चुका है और अगले साल 312 और स्कूलों को आसपास के संस्थानों में मिलाया जाएगा। इनमें 25 से कम छात्रों वाले 155 उच्च माध्यमिक स्कूल और 5 या उससे कम नामांकन वाले 157 प्राथमिक स्कूल शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि बीते दो वर्षों के प्रयासों के बावजूद जिन स्कूलों में छात्र संख्या नहीं बढ़ पाई है, उन्हें नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े। उन्होंने बताया कि सर्वे चल रहा है और यह प्रक्रिया अगले वर्ष की शुरुआत तक पूरी कर ली जाएगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.