ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

राजस्थान SI पेपर लीक केस में ट्रेनी अफसर गिरफ्तार, SOG की कार्रवाई से मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 7, 2025

मुंबई, 07 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेनी एसआई को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी की इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी से पकड़ा गया, जहां वह प्रशिक्षण ले रहा था। आरोप है कि इस ट्रेनी एसआई ने परीक्षा से पहले लीक हुआ पेपर पढ़ा और उसी के आधार पर पास हुआ था।

एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम विजेंद्र कुमार जोशी है, जिसकी उम्र 30 वर्ष है और वह सीकर जिले के बलारा का निवासी है। पूछताछ में सामने आया कि विजेंद्र कुमार ने पेपर परीक्षा से पहले ही हासिल कर लिया था। उससे पहले एसओजी ने पेपर लीक मामले में पुरुषोत्तम दाधीच, संदीप कुमार लाटा और कुंदन कुमार पंड्या को गिरफ्तार किया था। इन तीनों से पूछताछ में विजेंद्र का नाम सामने आने के बाद एसओजी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 9 जून तक के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके पहले भी एसआई रेनू, सुरेंद्र बगड़िया और सुरजीत पर भी परीक्षा से पहले पेपर पढ़ने के आरोप लगे थे, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी को पेपर उपलब्ध कराने में पहले से गिरफ्तार तीन आरोपियों की ही भूमिका सामने आई है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में अभी और भी नाम सामने आ सकते हैं और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.